Chhattisgarh

टेकला जंगल में हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद, तोयामेटा से 24 लाख नकद जब्त; सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता

टेकला जंगल में हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद, तोयामेटा से 24 लाख नकद जब्त; सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता

नारायणपुर। नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षाबलों को नारायणपुर जिले में बड़ी कामयाबी मिली है। अलग-अलग सर्च ऑपरेशन के दौरान टेकला जंगल से हथियारों और विस्फोटक सामग्री का बड़ा जखीरा बरामद किया गया, जबकि छोटेडोंगर क्षेत्र के तोयामेटा जंगल-पहाड़ी से नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए 24 लाख रुपये नकद भी जब्त किए गए हैं।

खुफिया सूचना के आधार पर चलाए गए अभियान में सुरक्षाबलों ने टेकला जंगल में तलाशी के दौरान इंसास रायफल, एसएलआर, .303 रायफल सहित भारी मात्रा में गोला-बारूद और विस्फोटक सामग्री बरामद की। माना जा रहा है कि यह हथियार नक्सली संगठन द्वारा भविष्य में इस्तेमाल के लिए छिपाकर रखे गए थे।

इसी अभियान के तहत छोटेडोंगर के तोयामेटा जंगल-पहाड़ी में तलाशी के दौरान सुरक्षाबलों को 24 लाख रुपये नकद मिले। शुरुआती आशंका है कि यह रकम नक्सलियों की गतिविधियों और संगठन के संचालन के लिए छिपाकर रखी गई थी।

सुरक्षाबलों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार सर्च ऑपरेशन जारी है और नक्सलियों के छिपाए गए हथियार, विस्फोटक व अन्य संसाधनों की तलाश की जा रही है। बरामद सामग्री और नकदी को जब्त कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

About Author

Editor Jamhoora

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *