Breaking News

8 संदिग्ध मौतों पर सियासत तेज: कांग्रेस विधायक ने CBI जांच की मांग, तंत्र विद्या के एंगल की भी उठाई जांच की मांग

8 संदिग्ध मौतों पर सियासत तेज: कांग्रेस विधायक ने CBI जांच की मांग, तंत्र विद्या के एंगल की भी उठाई जांच की मांग

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले के कसडोल क्षेत्र में हुई 8 संदिग्ध मौतों का मामला अब राजनीतिक तूल पकड़ता जा रहा है। पुलिस द्वारा एक आरोपी की गिरफ्तारी के बाद भी मामले को लेकर सवाल थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। इस बीच कांग्रेस विधायक संदीप साहू ने पूरे प्रकरण की CBI या SIT से उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि स्थानीय लोगों में अब भी तंत्र विद्या और अंधविश्वास से जुड़े पहलुओं को लेकर आशंका बनी हुई है, इसलिए मामले की निष्पक्ष और व्यापक जांच जरूरी है।

पुलिस के अनुसार, खर्वे गांव में फरवरी से 14 मई के बीच हुई 8 मौतों की जांच के दौरान गांव के ही राम सहाय जायसवाल को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने कथित तौर पर स्वीकार किया कि उसने पुरानी रंजिश, गाली-गलौज और अंधविश्वास के चलते लोगों को निशाना बनाया। आरोप है कि उसने शराब में सुहागा मिलाकर लोगों को पिलाया, जिससे उनकी मौत हो गई।

हालांकि, इस खुलासे के बावजूद ग्रामीणों का एक वर्ग अब भी मानता है कि पूरे मामले में तंत्र विद्या या अन्य किसी बड़े एंगल की भी जांच होनी चाहिए। इसी आधार पर कांग्रेस विधायक संदीप साहू ने गृहमंत्री विजय शर्मा से CBI या विशेष जांच दल (SIT) के जरिए पूरे घटनाक्रम की पड़ताल कराने की मांग की है।

विधायक का कहना है कि इतने कम समय में एक ही गांव में लगातार 8 लोगों की मौत होना बेहद गंभीर मामला है। उन्होंने कहा कि जांच से यह स्पष्ट होना चाहिए कि मौतों के पीछे सिर्फ आरोपी की स्वीकारोक्ति ही वजह है या फिर कोई और बड़ा कारण भी सामने आ सकता है।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच आगे बढ़ा रही है। वहीं, कांग्रेस की मांग के बाद इस मामले में आगे क्या फैसला होता है, इस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

About Author

Editor Jamhoora

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *