Chhattisgarh

राज्योत्सव के समापन समारोह में शामिल होंगे अमित शाह, रायपुर में निजी अस्पताल का भी करेंगे उद्घाटन

राज्योत्सव के समापन समारोह में शामिल होंगे अमित शाह, रायपुर में निजी अस्पताल का भी करेंगे उद्घाटन

रायपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का छत्तीसगढ़ दौरा तय हो गया है। जारी कार्यक्रम के मुताबिक, वे 3 नवंबर को रायपुर पहुंचेंगे और राज्योत्सव के समापन समारोह में शामिल होंगे। इस दौरान वे राजधानी में एक निजी अस्पताल का उद्घाटन भी करेंगे।

ऐसा रहेगा अमित शाह का कार्यक्रम

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, अमित शाह 3 नवंबर को दोपहर 3 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद वे शहर में निजी अस्पताल का उद्घाटन करेंगे। शाम 6 बजे से रात 8 बजे तक वे राज्योत्सव के समापन समारोह में शामिल होंगे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

‘नक्सल मुक्त राज्य’ थीम पर आयोजित हो रहा राज्योत्सव

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव की इस बार की थीम ‘नक्सल मुक्त राज्य’ रखी गई है। नक्सलवाद के खिलाफ अभियान और इसे समाप्त करने के लिए तय की गई समयसीमा को देखते हुए अमित शाह की समापन समारोह में मौजूदगी को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। गौरतलब है कि केंद्रीय गृह मंत्री ने देश से नक्सलवाद के खात्मे के लिए समयसीमा तय की थी और इस दिशा में केंद्र सरकार लगातार अभियान चला रही है।

स्थानीय कलाकारों को मिलेगा प्राथमिकता से मंच

संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने बताया कि राज्योत्सव के सांस्कृतिक कार्यक्रमों में छत्तीसगढ़ के स्थानीय कलाकारों और लोक नर्तकों को प्राथमिकता दी जाएगी। इसका उद्देश्य प्रदेश की स्थानीय प्रतिभाओं को बड़े मंच पर अपनी कला दिखाने का अवसर देना है।

मंत्री के मुताबिक, जनता और युवाओं की मांग को ध्यान में रखते हुए देश के तीन चर्चित बाहरी कलाकारों को भी कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है। इस तरह राज्योत्सव में स्थानीय संस्कृति के साथ देश के अन्य हिस्सों की लोकप्रिय प्रस्तुतियां भी देखने को मिलेंगी।

About Author

Editor Jamhoora

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *