Breaking News

भूपेश बघेल का भाजपा पर तंज- आज चुनाव हुआ तो इनोवा में सिमट जाएगी पार्टी, धान खरीदी और जनगणना पर भी उठाए सवाल

भूपेश बघेल का भाजपा पर तंज- आज चुनाव हुआ तो इनोवा में सिमट जाएगी पार्टी, धान खरीदी और जनगणना पर भी उठाए सवाल

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रेसवार्ता के दौरान भाजपा और राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि अगर आज चुनाव हो जाएं तो भाजपा की स्थिति ऐसी होगी कि उसके नेता एक इनोवा गाड़ी में ही समा जाएंगे। बघेल ने धान खरीदी की व्यवस्था, जनगणना-2027 और भिलाई नगर निगम की मतदाता सूची को लेकर भी सरकार और निर्वाचन आयोग पर सवाल उठाए।

नितिन नबीन के छत्तीसगढ़ दौरे पर टिप्पणी करते हुए बघेल ने कहा कि 15 नवंबर को छठ पर्व है, लेकिन वे बिहार नहीं जा रहे हैं। बिहार उपचुनाव में हार के बाद उन्हें छत्तीसगढ़ आना पड़ रहा है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा को सिर्फ ज्ञानेश कुमार ही चुनाव जिता सकते हैं। अगर ज्ञानेश कुमार रहेंगे तो भाजपा 90 में से 91 सीटें जीत जाएगी।

धान खरीदी की व्यवस्था पर सरकार को घेरा

धान खरीदी को लेकर भूपेश बघेल ने कहा कि खरीदी 1 नवंबर से शुरू हो जानी चाहिए थी। प्रति एकड़ आदान सहायता देना कांग्रेस की योजना को आगे बढ़ाने जैसा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने आखिरकार कांग्रेस की नीति को ही अपनाया है, लेकिन आदान सहायता के नाम पर किसानों को झुनझुना पकड़ा रही है।

बघेल ने कहा कि धान खरीदी को लेकर सरकार की तैयारियां कमजोर नजर आ रही हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या सरकार ने पर्याप्त बारदाने और भंडारण की व्यवस्था कर ली है? किसानों को भुगतान करने के लिए पर्याप्त राशि उपलब्ध है या नहीं? राइस मिलर्स ने पिछले साल का पूरा चावल जमा किया है या नहीं? यदि चावल जमा नहीं हुआ है तो धान उठाव के लिए डीओ कैसे जारी होगा?

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार किसानों से पूरा धान खरीदना नहीं चाहती। बघेल ने धान खरीदी की व्यवस्था को लेकर सरकार से श्वेत पत्र जारी करने की मांग की।

जनगणना-2027 में ओबीसी को लेकर उठाए सवाल

जनगणना-2027 के मुद्दे पर भी पूर्व मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार को घेरा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जातिगत जनगणना को लेकर झूठ बोलने का आरोप लगाया। बघेल का दावा है कि राजपत्र में जाति जनगणना का उल्लेख नहीं है और ओबीसी वर्ग को जनगणना से बाहर रखा गया है।

उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के साथ ओबीसी वर्ग की भी गणना होनी चाहिए, ताकि सभी वर्गों की वास्तविक स्थिति सामने आ सके।

भिलाई की मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप

भिलाई नगर निगम चुनाव को लेकर भूपेश बघेल ने मतदाता सूची में बड़ी गड़बड़ी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि नए मतदाताओं के नाम सूची में नहीं जोड़े गए हैं। उनके मुताबिक, भिलाई नगर निगम क्षेत्र में 5 हजार से अधिक नए मतदाता सूची से बाहर हैं, जबकि पूरे प्रदेश में ऐसे मतदाताओं की संख्या करीब 25 हजार बताई जा रही है।

बघेल ने इसे जेन-जी मतदाताओं के साथ षड्यंत्र बताते हुए निर्वाचन आयोग पर सवाल उठाए। उन्होंने कांग्रेस की ओर से मांग की कि छूटे हुए नए मतदाताओं के नाम तत्काल मतदाता सूची में जोड़े जाएं।

About Author

Editor Jamhoora

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *