रायपुर। दुर्ग–भिलाई से रायपुर आने-जाने वालों के लिए बड़ी खबर है। नेशनल हाईवे-53 पर कुम्हारी टोल के पास स्थित खारून नदी ब्रिज की मरम्मत का काम आज से शुरू हो गया है। मरम्मत अवधि लगभग एक महीने तक चलेगी, जिसके दौरान पुल को बंद रखा जाएगा और इस मार्ग पर ट्रैफिक वन-वे कर दिया गया है। रायपुर और दुर्ग पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण कर नया ट्रैफिक डायवर्जन प्लान लागू किया है।
यातायात सुचारू रखने के लिए 44 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।
दुर्ग से रायपुर आने वालों के लिए नया डायवर्जन प्लान
1️⃣ रायपुर एयरपोर्ट / नया रायपुर / मंत्रालय / PHQ / आरंग / अभनपुर की ओर आने वाले वाहन
➡️ सेलूद – पाटन – अभनपुर मार्ग का उपयोग करें।
2️⃣ दुर्ग–भिलाई–रिसाली–उतई से रायपुर आने वाले वाहन
➡️ सेलूद – फूंडा – जामगांव – मोतीपुर – अमलेश्वर होकर रायपुर आएं।
3️⃣ चरोदा / कुमारी / भिलाई-3 से रायपुर आने वाले वाहन
➡️ सिरसा गेट – मोतीपुर – अमलेश्वर मार्ग से रायपुर पहुंचें।
4️⃣ कुम्हारी–अहिरवार से रायपुर आने वाले वाहन
➡️ कुम्हारी – उरला – खमरिया – अमलेश्वर रोड का उपयोग करें।
5️⃣ कुम्हारी टोल से रायपुर की ओर आने वाले वाहन
➡️ कुम्हारी टोल के बाद चन्दनीडीह तक वन-वे मार्ग उपलब्ध रहेगा।
रायपुर से दुर्ग की ओर जाने वाले वाहन चालकों के लिए प्लान
🔹 कार और बाइक सवार
➡️ चन्दनीडीह से लेफ्ट मोड़ लेकर पुराने रपटा/पुल से कुम्हारी टोल पहुंच सकेंगे।
➡️ भटगांव – अमलेश्वर – मोतीपुर होकर भिलाई/दुर्ग जाने का विकल्प भी उपलब्ध है।
पुलिस की अपील – थोड़ा समय अतिरिक्त निकालकर यात्रा करें
पुलिस ने वाहन चालकों से अनुरोध किया है कि—
- नए डायवर्जन मार्गों का अधिकतम उपयोग करें
- एयरपोर्ट, हॉस्पिटल, रेलवे स्टेशन, प्रतियोगी परीक्षा या अन्य जरूरी कार्यों के लिए अतिरिक्त समय लेकर निकलें
- मरम्मत अवधि के दौरान धैर्य और यातायात नियमों का पालन करें
