Chhattisgarh

Raipur IPL Match: मैदान में रो-को की टक्कर, स्टेडियम में दिखेगा सेलिब्रिटीज का जलवा, सुरक्षा में तैनात रहेंगे 1500 जवान

Raipur IPL Match: मैदान में रो-को की टक्कर, स्टेडियम में दिखेगा सेलिब्रिटीज का जलवा, सुरक्षा में तैनात रहेंगे 1500 जवान

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 10 साल बाद आईपीएल मुकाबलों की वापसी को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। 10 मई को Royal Challengers Bengaluru और Mumbai Indians के बीच होने वाले हाई-वोल्टेज मुकाबले को लेकर Shaheed Veer Narayan Singh International Cricket Stadium पूरी तरह तैयार है। क्रिकेट फैंस के साथ-साथ सेलिब्रिटीज की मौजूदगी भी इस मैच को और खास बनाने वाली है।

विराट-रोहित के साथ सेलिब्रिटी तड़का

मैच में Virat Kohli और Rohit Sharma के फैंस बड़ी संख्या में स्टेडियम पहुंचेंगे। वहीं बॉलीवुड अभिनेत्री Anushka Sharma और रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह के भी रायपुर पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। इसके अलावा Mukesh Ambani परिवार के सदस्य भी मुंबई इंडियंस को सपोर्ट करने स्टेडियम में मौजूद रह सकते हैं।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

आईपीएल मुकाबलों को लेकर पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए 8 आईपीएस अधिकारियों समेत करीब 1500 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। डीआईजी Girjashankar Jaiswal को सुरक्षा प्रभारी बनाया गया है, जो आईजी Amresh Mishra के मार्गदर्शन में पूरी व्यवस्था संभालेंगे।

इसके अलावा ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए 300 से अधिक जवान अलग से तैनात किए जाएंगे।

स्टेडियम पहुंचने के लिए बनाए गए विशेष रूट

दर्शकों की सुविधा को देखते हुए स्टेडियम तक पहुंचने के लिए 5 प्रमुख रूट तय किए गए हैं। स्टेडियम में प्रवेश के लिए कुल 12 गेट बनाए गए हैं, जबकि पैवेलियन एंट्री के लिए अलग से 3 गेट निर्धारित किए गए हैं।

रायपुर, दुर्ग-भिलाई, बिलासपुर, महासमुंद, धमतरी और जगदलपुर की ओर से आने वाले दर्शकों के लिए अलग-अलग पार्किंग और ट्रैफिक प्लान तैयार किया गया है। वीआईपी पास धारकों के लिए विशेष रूट और पार्किंग व्यवस्था भी की गई है।

होटल और स्टेडियम में हाई अलर्ट

टीमों और सेलिब्रिटीज की सुरक्षा को देखते हुए होटल और स्टेडियम परिसर में सुरक्षा एजेंसियां लगातार निगरानी कर रही हैं। खिलाड़ियों के अभ्यास सत्र और टीम मूवमेंट को पूरी तरह सुरक्षित और गोपनीय रखा गया है।

About Author

Editor Jamhoora

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *