Chhattisgarh

जग्गी हत्याकांड केस में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, अमित जोगी बोले– “मेरे साथ अन्याय, सुप्रीम कोर्ट से मिलेगा न्याय”

जग्गी हत्याकांड केस में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, अमित जोगी बोले– “मेरे साथ अन्याय, सुप्रीम कोर्ट से मिलेगा न्याय”

बिलासपुर। बहुचर्चित राम अवतार जग्गी हत्याकांड मामले में हाईकोर्ट ने पूर्व विधायक अमित जोगी को बड़ा झटका दिया है। अदालत ने उन्हें दोषी मानते हुए तीन सप्ताह के भीतर सरेंडर करने का आदेश दिया है। इस फैसले के बाद अमित जोगी ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की।

अमित जोगी ने पोस्ट में लिखा कि उच्च न्यायालय ने बिना उन्हें सुनवाई का मौका दिए CBI की अपील पर मात्र 40 मिनट में निर्णय सुना दिया। उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति को पहले अदालत ने दोषमुक्त कर दिया था, उसे बिना एक भी सुनवाई का अवसर दिए दोषी घोषित करना अप्रत्याशित और चौंकाने वाला है।

जोगी ने कहा, “अदालत ने मुझे 3 सप्ताह के अंदर आत्मसमर्पण करने का समय दिया है। मुझे लगता है कि यह मेरे साथ गंभीर अन्याय है। मुझे पूरा भरोसा है कि सर्वोच्च न्यायालय मुझे न्याय देगा। मैं न्यायपालिका पर विश्वास रखता हूं और पूरी शांति, आस्था तथा धैर्य के साथ आगे बढ़ रहा हूं। सत्य की जीत अवश्य होगी।”

हाईकोर्ट के आदेश के बाद अब इस मामले की अगली कानूनी लड़ाई सुप्रीम कोर्ट में जारी रहेगी, जहां अमित जोगी फैसले को चुनौती देने की तैयारी में हैं।


About Author

Editor Jamhoora

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *