Chhattisgarh

रायपुर को मिली डायल-112 की 54 नई हाईटेक गाड़ियां, डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने दिखाई हरी झंडी

रायपुर को मिली डायल-112 की 54 नई हाईटेक गाड़ियां, डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने दिखाई हरी झंडी

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आपातकालीन पुलिस सेवा को और मजबूत करने के लिए डायल-112 की 54 नई गाड़ियों को सेवा में शामिल किया गया। उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री Vijay Sharma ने हरी झंडी दिखाकर इन वाहनों को रवाना किया।

Image

डिप्टी सीएम ने कहा कि नई गाड़ियों के शामिल होने से डायल-112 सेवा पहले से ज्यादा तेज और प्रभावी होगी। उन्होंने बताया कि अब कॉल आते ही लोकेशन तुरंत ट्रेस की जा सकेगी और पुलिस कम समय में मौके पर पहुंचेगी।

हाईटेक कैमरे और लाइव मॉनिटरिंग सिस्टम

Centre for Development of Advanced Computing (C-DAC) की एडवांस टेक्नोलॉजी से लैस इन वाहनों में हाईटेक कैमरे लगाए गए हैं। पूरे सिस्टम की मॉनिटरिंग कमांड सेंटर से लाइव की जाएगी।

विजय शर्मा ने कहा कि नई गाड़ियां आज से ही सेवा में सक्रिय हो गई हैं। उन्होंने इस पहल के लिए मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai और राज्य सरकार का आभार भी जताया।

ड्रोन पेट्रोलिंग पर भी काम

उपमुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में जल्द ड्रोन पेट्रोलिंग सिस्टम पर भी काम शुरू किया जाएगा। जरूरत के मुताबिक संवेदनशील इलाकों में ड्रोन भेजे जाएंगे ताकि सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जा सके।

दीपक बैज के मोबाइल मामले पर क्या बोले?

Deepak Baij के मोबाइल फोन के 8 महीने बाद भी बरामद नहीं होने के बयान पर विजय शर्मा ने कहा कि यदि शिकायत दर्ज की गई है तो मामले को दिखवाया जाएगा।

जवानों पर हमला करने वालों को चेतावनी

डायल-112 के जवानों पर हमले की घटनाओं पर सख्त रुख अपनाते हुए विजय शर्मा ने कहा कि पुलिसकर्मियों पर हमला करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कानून में इसके लिए सख्त सजा का प्रावधान है और गड़बड़ी करने वालों को गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

बस्तर के लोगों से लोकतंत्र पर भरोसा रखने की अपील

केंद्रीय गृहमंत्री Amit Shah के बयान का जिक्र करते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि बस्तर के लोगों को किसी के बहकावे में नहीं आना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र और जनप्रतिनिधियों पर भरोसा बनाए रखना जरूरी है।

About Author

Editor Jamhoora

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *