Chhattisgarh

एकदिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर रायपुर पहुंचे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

एकदिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर रायपुर पहुंचे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

रायपुर। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला सोमवार को एकदिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर राजधानी रायपुर पहुंचे। रायपुर एयरपोर्ट पर केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, सांसद बृजमोहन अग्रवाल और मंत्री केदार कश्यप ने उनका आत्मीय स्वागत किया। एयरपोर्ट से निकलने के बाद वे सीधे लोकभवन के लिए रवाना हुए।

जैन समाज के आचार्य पदारोहण कार्यक्रम में होंगे शामिल

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला सुबह 10:30 बजे बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम पहुंचेंगे, जहां आयोजित आचार्य पदारोहण समारोह में शामिल होकर समाजजनों को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जैन समाज के लोगों की मौजूदगी रहने की संभावना है।

लोकभवन और शांतिनगर में भी तय हैं कार्यक्रम

आचार्य पदारोहण कार्यक्रम के बाद ओम बिरला दोपहर 12 बजे लोकभवन पहुंचेंगे। इसके बाद शाम 4 बजे वे शांतिनगर स्थित एक स्थानीय कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम संपन्न होने के बाद वे पुनः लोकभवन लौटेंगे।

शाम को दिल्ली के लिए होंगे रवाना

दिनभर के निर्धारित कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद लोकसभा अध्यक्ष शाम 5:55 बजे रायपुर एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। वहां से वे शाम 6:40 बजे विमान के जरिए नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

लोकसभा अध्यक्ष के दौरे को लेकर प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। राजधानी रायपुर में उनके कार्यक्रमों को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी की गई है।

About Author

Editor Jamhoora

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *