Breaking News

CM हाउस के गेट पर हंगामा, पुलिस से भिड़ा युवक; हिरासत में लेकर पूछताछ

CM हाउस के गेट पर हंगामा, पुलिस से भिड़ा युवक; हिरासत में लेकर पूछताछ

रायपुर। राजधानी रायपुर में सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास के गेट पर बुधवार सुबह हंगामा हो गया। मुख्यमंत्री निवास में घुसने की कोशिश कर रहे एक युवक को रोकने पर वह पुलिसकर्मियों से भिड़ गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

रोकने पर पुलिस से की झूमाझटकी

जानकारी के मुताबिक, युवक मुख्यमंत्री निवास में प्रवेश करने की कोशिश कर रहा था। मौके पर मौजूद डायल 112 की टीम ने उसे रोकने का प्रयास किया, तो वह पुलिसकर्मियों से उलझ गया और उन पर हमला कर दिया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा।

हिरासत में युवक, पूछताछ जारी

घटना के बाद पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है। युवक मुख्यमंत्री निवास में क्यों घुसने की कोशिश कर रहा था, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।

About Author

Editor Jamhoora

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *