Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ विधानसभा LIVE: चौथे दिन हंगामेदार रहने के आसार, ईज ऑफ डूइंग बिजनेस विधेयक समेत कई अहम प्रस्तावों पर होगी चर्चा

छत्तीसगढ़ विधानसभा LIVE: चौथे दिन हंगामेदार रहने के आसार, ईज ऑफ डूइंग बिजनेस विधेयक समेत कई अहम प्रस्तावों पर होगी चर्चा

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के चौथे दिन की कार्यवाही प्रश्नकाल के साथ शुरू हो गई है। आज सदन में सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों की ओर से सरकार को विभिन्न मुद्दों पर घेरने की तैयारी है। प्रश्नकाल के दौरान मंत्री राजेश अग्रवाल, रामविचार नेताम और ओपी चौधरी अपने-अपने विभागों से जुड़े सवालों के जवाब देंगे।

ईज ऑफ डूइंग बिजनेस विधेयक होगा पारित

आज सदन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और दयालदास बघेल विभिन्न विभागों से जुड़े दस्तावेज सदन के पटल पर रखेंगे। वहीं छत्तीसगढ़ ईज ऑफ डूइंग बिजनेस विधेयक पारित किए जाने की संभावना है। इसके अलावा उद्योग मंत्री औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन संशोधन विधेयक भी सदन में पेश करेंगे।

63 ध्यानाकर्षण प्रस्ताव, 8 विधायक पेश करेंगे याचिकाएं

चौथे दिन की कार्यवाही के दौरान सदन में 63 ध्यानाकर्षण प्रस्ताव सूचीबद्ध हैं, जबकि 8 विधायक अपनी-अपनी याचिकाएं प्रस्तुत करेंगे। विभिन्न जनहित और विभागीय मामलों को लेकर सरकार से जवाब मांगा जाएगा।

अग्निशमन सेवा संशोधन विधेयक भी होगा पेश

गृहमंत्री विजय शर्मा सदन में अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा (संशोधन) विधेयक पारित कराएंगे। वहीं भाजपा विधायक सुशांत शुक्ला सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) से जुड़े मुद्दों को उठाते हुए सरकार से जवाब मांगेंगे, जिसका उत्तर खाद्य मंत्री दयालदास बघेल देंगे।

आज के सत्र में कई महत्वपूर्ण विधेयकों और जनहित के मुद्दों पर चर्चा के चलते सदन की कार्यवाही के हंगामेदार रहने की संभावना है।

About Author

Editor Jamhoora

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *