रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पार्टी से निष्कासित 20 नेताओं और कार्यकर्ताओं का निष्कासन तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया है। प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति की 18 सितंबर को हुई बैठक में लिए गए निर्णय के बाद 20 सितंबर को इस संबंध में आदेश जारी किया गया।
पांच जिलों के नेताओं का निष्कासन रद्द
जारी आदेश के मुताबिक, निष्कासन रद्द किए गए नेताओं में रायपुर, मुंगेली, गरियाबंद, कोंडागांव और राजनांदगांव जिले के कांग्रेसजन शामिल हैं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने स्पष्ट किया है कि अनुशासन समिति के निर्णय के अनुसार यह फैसला तत्काल प्रभाव से लागू होगा।
इन 20 नेताओं की हुई पार्टी में वापसी
निष्कासन रद्द किए गए नेताओं में आनंद कुकरेजा (रायपुर), विनय चोपड़ा (मुंगेली), पूनम पाण्डेय (रायपुर), विशाल रजानी (रायपुर), गोरेलाल सिन्हा (गरियाबंद), राघोवा महाड़िक (गरियाबंद), भविष्य प्रधान (गरियाबंद), ऋतिक सिन्हा (गरियाबंद), भानुप्रताप साहू (गरियाबंद), सुशील सोनी (गरियाबंद), सगीर खान (कोंडागांव), सिद्धार्थ डोंगरे (राजनांदगांव), राजेश गुप्ता (राजनांदगांव), जितेश सिमनकर (राजनांदगांव), सुनीता सिन्हा (राजनांदगांव), सकूर चौहान (राजनांदगांव), आशीष सोनकर (राजनांदगांव), शशांक डोंगरे (राजनांदगांव), श्यामबती सिन्हा (राजनांदगांव) और अंजू बंजारे (राजनांदगांव) के नाम शामिल हैं।
