Breaking News

राहुल गांधी के समर्थन में रायपुर में कांग्रेस का पैदल मार्च, FIR को बताया राजनीतिक प्रतिशोध

राहुल गांधी के समर्थन में रायपुर में कांग्रेस का पैदल मार्च, FIR को बताया राजनीतिक प्रतिशोध

रायपुर। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ उत्तराखंड में दर्ज FIR के विरोध में रायपुर में कांग्रेस ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर रायपुर ग्रामीण और शहर जिला कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर चौक से सिविल लाइन थाना तक पैदल मार्च निकाला।

मार्च का नेतृत्व रायपुर ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र पप्पू बंजारे और रायपुर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष कुमार शंकर मेनन ने किया। प्रदर्शन के बाद कांग्रेस नेताओं ने सिविल लाइन थाने पहुंचकर थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा।

राहुल गांधी के खिलाफ FIR का किया विरोध

कांग्रेस नेताओं ने राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज FIR को दुर्भावनापूर्ण और राजनीतिक प्रतिशोध की कार्रवाई बताते हुए इसे वापस लेने की मांग की। पार्टी का कहना है कि सामाजिक न्याय और समानता से जुड़े मुद्दों पर आवाज उठाने के कारण राहुल गांधी को निशाना बनाया जा रहा है।

खड़गे के खिलाफ कथित घटना पर भी जताया विरोध

कांग्रेस ने उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ भाजपा-आरएसएस कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए कथित जातिवादी शुद्धिकरण अनुष्ठान का भी विरोध किया। कांग्रेस नेताओं ने मामले में शामिल भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के खिलाफ FIR दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की।

कांग्रेस नेताओं ने कहा- जातिगत भेदभाव का विरोध अपराध नहीं

रायपुर ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र पप्पू बंजारे और पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने संयुक्त बयान में कहा कि जातिगत भेदभाव का विरोध करना कोई अपराध नहीं है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने सामाजिक न्याय, संविधान और समानता के पक्ष में आवाज उठाई है।

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज की गई। उन्होंने सरकार से FIR वापस लेने और कथित घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

About Author

Editor Jamhoora

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *