Breaking News

BREAKING: व्यापार विहार की खाद्य तेल दुकान में भीषण आग, लाखों के नुकसान की आशंका

BREAKING: व्यापार विहार की खाद्य तेल दुकान में भीषण आग, लाखों के नुकसान की आशंका

बिलासपुर। शहर के व्यापार विहार क्षेत्र में सोमवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक खाद्य तेल की थोक दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। आग Chaudhary Agency में लगी, जहां बड़ी मात्रा में खाद्य तेल का स्टॉक रखा हुआ था।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग तेजी से फैल गई, जिससे दुकान में रखे लाखों रुपये मूल्य के सामान के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के व्यापारियों में हड़कंप मच गया। व्यापार विहार में कई अन्य थोक एजेंसियां और गोदाम भी संचालित हैं, जिसके चलते आग के फैलने का खतरा बना हुआ है।

घटना की जानकारी मिलते ही Bilaspur Police की तारबाहर थाना टीम और दमकल विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां आग पर काबू पाने के प्रयास में जुटी हुई हैं।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। आग पर पूरी तरह नियंत्रण के बाद ही नुकसान का वास्तविक आकलन और आग लगने की वजह स्पष्ट हो पाएगी। पुलिस और प्रशासन की टीम स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।

About Author

Editor Jamhoora

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *