जगदलपुर। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री Amit Shah की अध्यक्षता में मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक जगदलपुर में शुरू हो गई है। बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai समेत चार राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हुए हैं।
बैठक में Mohan Yadav, Pushkar Singh Dhami और Yogi Adityanath भी शामिल हुए हैं। इसके अलावा चारों राज्यों के मुख्य सचिव, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस अधिकारी भी मौजूद हैं।
बस्तर मॉडल और आंतरिक सुरक्षा पर फोकस
बैठक में बस्तर को शांति और विकास के मॉडल के रूप में विकसित करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। साथ ही राज्यों की अलग-अलग चुनौतियों को लेकर साझा रणनीति और रोडमैप तैयार किए जाने की संभावना है।
सूत्रों के मुताबिक परिषद की बैठक में राज्यों के बीच आपसी समन्वय, कानून व्यवस्था, सीमा विवाद, जल संसाधन, परिवहन, बिजली और आंतरिक सुरक्षा जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा की जा रही है।
नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के लिए संयुक्त रणनीति पर चर्चा
विशेष तौर पर लंबे समय तक नक्सल प्रभावित रहे क्षेत्रों में संयुक्त कार्रवाई, बेहतर तालमेल और विकास कार्यों को गति देने पर भी फोकस रहने की संभावना है। बैठक में राज्यों के बीच सूचनाओं के आदान-प्रदान और सुरक्षा रणनीति को मजबूत करने पर चर्चा हो सकती है।
बता दें कि मध्य क्षेत्रीय परिषद की पिछली बैठक जून 2025 में Varanasi में आयोजित की गई थी।
