Breaking News

CG BREAKING: रायपुर में घर से संदिग्ध विस्फोटक सामग्री मिलने से हड़कंप, इलाके को पुलिस ने किया सील

CG BREAKING: रायपुर में घर से संदिग्ध विस्फोटक सामग्री मिलने से हड़कंप, इलाके को पुलिस ने किया सील

रायपुर। राजधानी रायपुर के रावाभाठा इलाके में शुक्रवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक घर से बम बनाने में इस्तेमाल होने वाली संदिग्ध सामग्री मिलने की सूचना सामने आई। मामला वार्ड नंबर 13 का बताया जा रहा है, जहां से तार, संदिग्ध केमिकल और अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद होने की जानकारी मिली है। सूचना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

मामले की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस, बम स्क्वॉड और सुरक्षा एजेंसियों की टीम मौके पर पहुंच गई। एहतियात के तौर पर पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर दी गई है और आसपास के लोगों की आवाजाही पर भी रोक लगा दी गई है।

बताया जा रहा है कि यह इलाका रायपुर कमिश्नरेट के नॉर्थ जोन के अंतर्गत आता है। पुलिस को आशंका है कि बरामद सामग्री का इस्तेमाल विस्फोटक तैयार करने में किया जा सकता था। हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

फिलहाल बम निरोधक दस्ते की टीम संदिग्ध सामान की जांच में जुटी हुई है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि घर में यह सामग्री किस उद्देश्य से रखी गई थी और इसके पीछे कौन लोग जुड़े हो सकते हैं।

घटना के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।

About Author

Editor Jamhoora

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *