रायपुर। आईपीएल 2026 के मुकाबलों को लेकर राजधानी रायपुर में क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह चरम पर है। 10 मई को Mumbai Indians और Royal Challengers Bengaluru के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाएगा, जबकि 13 मई को Royal Challengers Bengaluru की भिड़ंत Kolkata Knight Riders से होगी। इन मैचों के टिकट कुछ ही मिनटों में सोल्ड आउट हो गए, जिससे फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।
टिकटों के लिए मारामारी
दूसरे चरण की टिकट बिक्री शुरू होते ही ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी। 2600 से 8000 रुपये तक के टिकट मिनटों में खत्म हो गए। खासकर कम कीमत वाले टिकटों की डिमांड सबसे ज्यादा रही।
इसी बीच टिकटों की कालाबाजारी भी तेजी से बढ़ गई है। कई टिकट सोशल मीडिया और अनऑफिशियल प्लेटफॉर्म पर दोगुनी-तीन गुनी कीमत पर बेचे जाने की चर्चा है।
रायपुर पहुंची मुंबई इंडियंस की टीम
10 मई के मुकाबले के लिए Mumbai Indians की टीम रायपुर पहुंच चुकी है। Rohit Sharma, Suryakumar Yadav और नमन धीर समेत अन्य खिलाड़ियों का एयरपोर्ट पर फैंस ने जोरदार स्वागत किया।
हालांकि कप्तान Hardik Pandya टीम के साथ नहीं पहुंचे हैं। ऐसे में उनके समय पर नहीं आने की स्थिति में Suryakumar Yadav के कप्तानी संभालने की संभावना जताई जा रही है। टीम फिलहाल नवा रायपुर स्थित Mayfair Lake Resort में ठहरी हुई है।
विराट कोहली के साथ रायपुर पहुंचेगी RCB
Royal Challengers Bengaluru की टीम 9 मई को रायपुर पहुंचेगी। टीम के साथ स्टार बल्लेबाज Virat Kohli भी मौजूद रहेंगे। RCB यहां पांच दिनों तक रुककर दोनों मुकाबलों की तैयारी करेगी।
सुरक्षा के कड़े इंतजाम
दोनों मुकाबलों को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। स्टेडियम और होटल परिसर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। खिलाड़ियों की सुरक्षा को देखते हुए अभ्यास सत्र में दर्शकों की एंट्री पर रोक लगा दी गई है। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां लगातार निगरानी कर रही हैं।
