Chhattisgarh

Raipur Firing Case Update: दूसरी साली की भी मौत, पारिवारिक विवाद में जीजा ने चलाई थी गोली

Raipur Firing Case Update: दूसरी साली की भी मौत, पारिवारिक विवाद में जीजा ने चलाई थी गोली

रायपुर। राजधानी रायपुर के मोवा थाना क्षेत्र में हुए सनसनीखेज फायरिंग मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। अस्पताल में भर्ती घायल युवती दुर्गेश्वरी ने बुधवार सुबह दम तोड़ दिया। इसके साथ ही इस मामले में मरने वाली युवतियों की संख्या बढ़कर दो हो गई है।

क्या है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, आरोपी जितेंद्र वर्मा का अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। बताया जा रहा है कि बच्चों से मिलने को लेकर दोनों के बीच तनाव था। इसी दौरान गुस्से में आकर आरोपी ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से मौके पर मौजूद दोनों सालियों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

घटना में एक युवती गीतांजलि की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि दूसरी घायल दुर्गेश्वरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया।

आरोपी ने किया सरेंडर

वारदात के बाद आरोपी खुद थाने पहुंचा और सरेंडर कर दिया। पुलिस ने उसके कब्जे से पिस्टल जब्त कर लिया है।

पुलिस की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही रायपुर पुलिस कमिश्नरेट की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
डीसीपी नॉर्थ जोन मयंक गुर्जर के अनुसार, यह घटना पारिवारिक विवाद का परिणाम है। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी घटना के समय नशे में था।

About Author

Editor Jamhoora

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *