Chhattisgarh

जशपुर में विमान क्रैश की खबर निकली अफवाह, जंगल में आग और धुएं से फैला भ्रम

जशपुर में विमान क्रैश की खबर निकली अफवाह, जंगल में आग और धुएं से फैला भ्रम

जशपुर। जिले के नारायणपुर क्षेत्र में प्राइवेट विमान क्रैश होने की खबर पूरी तरह अफवाह साबित हुई है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मौके पर किसी भी प्रकार के विमान हादसे के साक्ष्य नहीं मिले हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि जंगल में लगी आग से उठते धुएं के कारण लोगों में भ्रम की स्थिति बनी।


प्रशासन और पुलिस ने मौके पर किया निरीक्षण

सूचना मिलते ही कलेक्टर रोहित व्यास और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेंद सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पूरे क्षेत्र का निरीक्षण किया। जांच के दौरान कहीं भी विमान दुर्घटना के संकेत नहीं मिले।

प्रशासन, पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ड्रोन कैमरों के माध्यम से इलाके की लगातार निगरानी कर रही है, ताकि स्थिति पर पूरी तरह नियंत्रण रखा जा सके।


जंगल की आग और हेलीकॉप्टर की उड़ान से बना भ्रम

प्रशासन के अनुसार, जंगल में सूखे पत्तों में लगी आग के कारण धुआं उठ रहा था। इसी दौरान खनिज सर्वेक्षण कार्य में लगा एक हेलीकॉप्टर उस क्षेत्र के ऊपर से गुजर रहा था, जिसे देखकर स्थानीय लोगों को दुर्घटना की आशंका हुई।

धुएं और हेलीकॉप्टर की मौजूदगी ने मिलकर यह भ्रम पैदा किया कि कोई विमान क्रैश हो गया है, जबकि वास्तविकता में ऐसा कुछ नहीं था।


अफवाहों से बचने की अपील

जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अपुष्ट जानकारी या अफवाहों पर विश्वास न करें। किसी भी घटना की पुष्टि के लिए आधिकारिक स्रोतों पर ही भरोसा करें।

प्रशासन ने यह भी कहा है कि क्षेत्र में स्थिति पूरी तरह सामान्य है और किसी तरह की जनहानि या दुर्घटना नहीं हुई है।


About Author

Editor Jamhoora

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *