Chhattisgarh

CG BREAKING: वेदांता पावर प्लांट में भीषण धमाका, बॉयलर फटने से 3 मजदूरों की मौत, 24 से ज्यादा घायल

CG BREAKING: वेदांता पावर प्लांट में भीषण धमाका, बॉयलर फटने से 3 मजदूरों की मौत, 24 से ज्यादा घायल

सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में स्थित Vedanta Power Plant में मंगलवार को बड़ा औद्योगिक हादसा हो गया। डभरा थाना क्षेत्र के ग्राम सिंघीतराई में प्लांट के भीतर अचानक बॉयलर फटने से जोरदार धमाका हुआ, जिसमें 3 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो दर्जन से अधिक मजदूर घायल हो गए।


धमाके के बाद मचा हड़कंप, कई की हालत गंभीर

हादसे के बाद प्लांट परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। आशंका जताई जा रही है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।


मौके पर प्रशासन, राहत-बचाव जारी

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके के लिए रवाना हो गई।
राहत और बचाव कार्य तेज़ी से जारी है और प्लांट के अंदर स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की जा रही है।


हादसे की वजह स्पष्ट नहीं, जांच शुरू

फिलहाल बॉयलर फटने की असली वजह सामने नहीं आई है।
प्रशासन ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं और सुरक्षा मानकों को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।


About Author

Editor Jamhoora

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *