Chhattisgarh

CG News: लोकसभा की विशेषाधिकार समिति का पुनर्गठन, रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल बने सदस्य

CG News: लोकसभा की विशेषाधिकार समिति का पुनर्गठन, रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल बने सदस्य

रायपुर।
ओम बिरला ने लोकसभा की विशेषाधिकार समिति (Committee of Privileges) का पुनर्गठन किया है। इस समिति में रायपुर से सांसद और वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।

समिति में शामिल किए जाने पर बृजमोहन अग्रवाल ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह जिम्मेदारी उनके लिए सम्मान के साथ-साथ एक बड़ा दायित्व भी है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि संसदीय परंपराओं और मर्यादाओं की रक्षा, सांसदों के विशेषाधिकारों के संरक्षण और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने के लिए वे पूरी निष्ठा और पारदर्शिता के साथ काम करेंगे।

समिति की कमान रविशंकर प्रसाद को

नई गठित विशेषाधिकार समिति के अध्यक्ष के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद को जिम्मेदारी दी गई है।

समिति के अन्य सदस्य

समिति में विभिन्न दलों के सांसदों को भी शामिल किया गया है। इनमें भाजपा से रामवीर सिंह विधुड़ी, संगीता सिंह देव और त्रिवेंद्र सिंह रावत शामिल हैं।
वहीं विपक्ष की ओर से कांग्रेस के मणिक्कम टैगोर, डीएमके के टी आर बालू और समाजवादी पार्टी के धर्मेंद्र यादव को भी समिति में सदस्य बनाया गया है।

विशेषाधिकार समिति संसद की एक महत्वपूर्ण समिति मानी जाती है, जो संसद और उसके सदस्यों के विशेषाधिकारों से जुड़े मामलों की जांच और सिफारिशें करती है।

About Author

Editor Jamhoora

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *