रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन आर्थिक सर्वेक्षण पेश किए जाने के बाद आज राज्य के वित्त मंत्री ओपी चौधरी विधानसभा में CG Budget 2026-27 प्रस्तुत कर रहे हैं। यह मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली सरकार का तीसरा बजट है।
वित्त मंत्री ओपी चौधरी इससे पहले पहली बार ‘GYAN’ और दूसरी बार ‘GATI’ थीम पर बजट पेश कर चुके हैं। ऐसे में इस बार बजट की नई थीम को लेकर राजनीतिक गलियारों से लेकर आम जनता तक उत्सुकता बनी हुई है।
विकास और कल्याण पर रहेगा फोकस
बजट से प्रदेशवासियों को कृषि, उद्योग, रोजगार, बुनियादी ढांचा और सामाजिक योजनाओं को लेकर कई अहम घोषणाओं की उम्मीद है। खासतौर पर युवाओं, किसानों, महिलाओं और ग्रामीण विकास से जुड़े प्रावधानों पर नजरें टिकी हुई हैं।
विधानसभा में LIVE बजट सत्र
छत्तीसगढ़ विधानसभा में बजट भाषण के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष की ओर से भी कड़ी नजर रखी जा रही है। बजट के बाद सदन में इस पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।
प्रदेश की आर्थिक दिशा तय करने वाला यह बजट साय सरकार के कार्यकाल का एक अहम पड़ाव माना जा रहा है।
