रायपुर।
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) की राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 22 फरवरी 2026 को आयोजित की जाएगी। आयोग की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, यह परीक्षा प्रदेश के सभी 33 जिलों में एक साथ कराई जाएगी। परीक्षा का आयोजन दो अलग-अलग सत्रों में किया जाएगा।
पहले सत्र में सामान्य अध्ययन (General Studies) की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी, जबकि दूसरे सत्र में एप्टीट्यूड टेस्ट दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित किया जाएगा।
प्रवेश पत्र को लेकर अहम सूचना
राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए है । अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.psc.cg.gov.in पर जाकर अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।
परीक्षार्थियों के लिए आयोग की गाइडलाइन
परीक्षा को लेकर आयोग ने स्पष्ट किया है कि सभी जिलों में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर समय से पहुंचना अनिवार्य होगा। उम्मीदवारों को अपने साथ प्रवेश पत्र और वैध पहचान पत्र लाना जरूरी है। परीक्षा के दौरान अनुचित गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है। आयोग ने अभ्यर्थियों से परीक्षा दिवस से पहले निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ने की अपील की है।
मुख्य परीक्षा की तारीख भी तय
प्रारंभिक परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा में शामिल होना होगा। मुख्य परीक्षा का आयोजन 16, 17, 18 और 19 मई 2026 को किया जाएगा। आयोग के अनुसार, प्रारंभिक परीक्षा केवल चयन प्रक्रिया का पहला चरण है।
265 पदों पर होगी भर्ती
इस भर्ती प्रक्रिया के तहत विभिन्न विभागों के कुल 265 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें प्रमुख पद इस प्रकार हैं—
- राज्य प्रशासनिक सेवा – 14
- राज्य पुलिस सेवा – 28
- राज्य वित्त सेवा – 2
- समाज कल्याण सहायक संचालक – 1
- राज्य कर सहायक आयुक्त – 10
- श्रम पदाधिकारी – 2
- रोजगार अधिकारी – 4
- सहायक संचालक / जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी – 4
- जिला पंजीयक – 3
- मुख्य नगरपालिका अधिकारी (वर्ग ख) – 18
- मुख्य नगरपालिका अधिकारी (वर्ग ग) – 33
- परियोजना अधिकारी – 5
- छत्तीसगढ़ अधीनस्थ लेखा सेवा अधिकारी – 16
- नायब तहसीलदार – 53
- राज्य कर निरीक्षक – 17
- आबकारी उप निरीक्षक – (रिक्तियां निर्धारित)
