Chhattisgarh

रायपुर के भनपुरी में कावेरी इंडस्ट्रीज की ऑयल फैक्ट्री में भीषण आग, लपटों के बीच दमकल की 5 गाड़ियां तैनात

रायपुर के भनपुरी में कावेरी इंडस्ट्रीज की ऑयल फैक्ट्री में भीषण आग, लपटों के बीच दमकल की 5 गाड़ियां तैनात

रायपुर। राजधानी रायपुर के भनपुरी इलाके में शनिवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब कावेरी इंडस्ट्रीज स्थित ऑयल फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। फैक्ट्री से उठती ऊंची-ऊंची लपटें और घना धुआं दूर से ही दिखाई देने लगा, जिससे आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल की 5 गाड़ियां

आग की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग की पांच गाड़ियां तत्काल मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया गया। फैक्ट्री में तेल और अन्य ज्वलनशील पदार्थ मौजूद होने के कारण आग तेजी से फैलने की आशंका बनी रही, जिससे दमकलकर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

खमतराई थाना क्षेत्र का मामला

यह पूरा मामला खमतराई थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर मौजूद हैं और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है और इसकी जांच की जा रही है।

इलाके में दहशत का माहौल

अचानक लगी आग के कारण फैक्ट्री के आसपास रहने वाले लोगों में दहशत फैल गई। सुरक्षा को देखते हुए आसपास के क्षेत्र को सतर्क किया गया है। राहत की बात यह है कि खबर लिखे जाने तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है।


About Author

Editor Jamhoora

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *