Chhattisgarh

छत्तीसगढ़–महाराष्ट्र बॉर्डर पर पुलिस–नक्सली मुठभेड़ जारी, 3 नक्सलियों के मारे जाने की खबर

छत्तीसगढ़–महाराष्ट्र बॉर्डर पर पुलिस–नक्सली मुठभेड़ जारी, 3 नक्सलियों के मारे जाने की खबर

बीजापुर। छत्तीसगढ़–महाराष्ट्र सीमा पर शुक्रवार सुबह से सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। इस एंटी नक्सल ऑपरेशन में तीन नक्सलियों के मारे जाने की खबर सामने आ रही है। मुठभेड़ स्थल से AK-47 और एक इंसास राइफल बरामद होने की भी सूचना है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। दोनों ओर से रुक-रुक कर फायरिंग जारी बताई जा रही है।

महाराष्ट्र पुलिस के C-60 दस्ते ने शुरू किया ऑपरेशन

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह ऑपरेशन महाराष्ट्र पुलिस के विशेष दस्ता C-60 द्वारा नक्सलियों के खिलाफ शुरू किया गया था। अबूझमाड़ के दुर्गम और घने जंगलों वाले इलाके में सर्चिंग और डोमिनेशन अभियान के दौरान नक्सलियों की मौजूदगी के पुख्ता संकेत मिलने के बाद मुठभेड़ शुरू हुई।

अबूझमाड़ में सघन तलाशी अभियान

बताया जा रहा है कि अबूझमाड़ क्षेत्र लंबे समय से नक्सली गतिविधियों का गढ़ माना जाता रहा है, जहां सुरक्षा बलों को लगातार चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। मुठभेड़ के मद्देनजर पूरे इलाके में अतिरिक्त बल तैनात कर दिया गया है और सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

आधिकारिक जानकारी का इंतजार

सुरक्षा एजेंसियां स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। ऑपरेशन के पूर्ण होने के बाद ही मुठभेड़ और नक्सलियों के मारे जाने को लेकर आधिकारिक जानकारी जारी किए जाने की संभावना जताई जा रही है।


About Author

Editor Jamhoora

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *