Chhattisgarh

राज्य सूचना आयोग को मिला नया नेतृत्व, राज्यपाल रमेन डेका ने दिलाई मुख्य सूचना आयुक्त व सूचना आयुक्तों को शपथ

राज्य सूचना आयोग को मिला नया नेतृत्व, राज्यपाल रमेन डेका ने दिलाई मुख्य सूचना आयुक्त व सूचना आयुक्तों को शपथ

रायपुर।
छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग को नया नेतृत्व मिल गया है। राज्यपाल रमेन डेका ने शुक्रवार को नवनियुक्त मुख्य सूचना आयुक्त अमिताभ जैन तथा राज्य सूचना आयुक्त उमेश कुमार अग्रवाल और शिरीष चंद्र मिश्रा को उनके पद की शपथ दिलाई।

लोकभवन स्थित छत्तीसगढ़ मंडपम् में आयोजित गरिमामय समारोह में शपथ ग्रहण की औपचारिक प्रक्रिया मुख्य सचिव विकास शील द्वारा संपन्न कराई गई। इस अवसर पर प्रशासनिक और संवैधानिक गरिमा का वातावरण देखने को मिला।

समारोह के दौरान राज्यपाल के सचिव डॉ. सी.आर. प्रसन्ना भी मंच पर उपस्थित रहे। शपथ ग्रहण के साथ ही राज्य सूचना आयोग में लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण और सूचना के अधिकार अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर नई उम्मीदें जगी हैं।

नवनियुक्त आयुक्तों के कार्यभार संभालने से राज्य में पारदर्शिता, जवाबदेही और नागरिकों के सूचना अधिकार को और अधिक मजबूती मिलने की संभावना जताई जा रही है।


About Author

Editor Jamhoora

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *