रायपुर।
छत्तीसगढ़ में वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट निर्माण की प्रक्रिया अब निर्णायक चरण में पहुंच गई है। आज से महानदी भवन, मंत्रालय में मंत्री स्तरीय बजट बैठकों का सिलसिला शुरू हो रहा है, जो 6 जनवरी से 9 जनवरी तक चलेगा। इन बैठकों में विभागवार बजट प्रस्तावों, नई योजनाओं और नवीन मदों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।
फिलहाल मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के विभागों से जुड़े प्रस्तावों पर चर्चा की तिथि अलग से तय की जाएगी।
मुख्य बजट और नवीन मद के प्रस्तावों पर मंथन
मंत्री स्तरीय बैठकों के दौरान वित्त मंत्री ओपी चौधरी के साथ विभागीय मंत्री अपने-अपने विभागों के मुख्य बजट प्रस्तावों और नई योजनाओं (नवीन मद) को प्रस्तुत करेंगे। चर्चा के बाद जिन प्रस्तावों पर सहमति बनेगी, उन्हें अंतिम रूप देकर बजट में शामिल किया जाएगा, जबकि असहमति वाले प्रस्तावों को बजट से बाहर रखा जाएगा।
6 जनवरी: आज इन विभागों के प्रस्तावों पर चर्चा
- सुबह 11 बजे: उद्योग, आबकारी एवं श्रम मंत्री – लखन लाल देवांगन
- दोपहर 12 बजे: स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं ओबीसी कल्याण मंत्री – श्याम बिहारी जायसवाल
- दोपहर 2 बजे: पर्यटन, संस्कृति एवं धार्मिक न्यास मंत्री – राजेश अग्रवाल
- दोपहर 3 बजे: कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं एससी कल्याण मंत्री – गुरु खुशवंत
7 जनवरी: इन मंत्रियों के प्रस्तावों पर होगा निर्णय
- सुबह 11 बजे: वन, परिवहन, सहकारिता एवं संसदीय कार्य मंत्री – केदार कश्यप
- दोपहर 12 बजे: राजस्व, स्कूल शिक्षा एवं उच्च शिक्षा मंत्री – टंकराम वर्मा
- दोपहर 2:30 बजे: अजाक कल्याण, कृषि एवं मछली-पशुधन पालन मंत्री – रामविचार नेताम
- अपराह्न 4 बजे: वित्त मंत्री ओपी चौधरी (अपने विभागों के प्रस्ताव)
8 जनवरी: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के विभाग
- सुबह 11 बजे: लोक निर्माण विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, खेल एवं युवा कल्याण, नगरीय प्रशासन
- दोपहर 2:30 बजे: स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग एवं विधि-विधायी विभाग
9 जनवरी: अंतिम दिन की बैठक
- दोपहर 12 बजे: महिला एवं बाल विकास व समाज कल्याण मंत्री – लक्ष्मी राजवाड़े
- दोपहर 2 बजे: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा – गृह, पंचायत एवं ग्रामीण विकास और आईटी विभाग
मुख्यमंत्री के विभागों पर अलग से होगी चर्चा
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से जुड़े विभागों के बजट प्रस्तावों पर वित्त मंत्री के साथ अलग से बैठक आयोजित की जाएगी, जिसकी तिथि बाद में घोषित की जाएगी।
