Chhattisgarh

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी ठंड की मार, अगले 4 दिनों में 1–3 डिग्री तक गिरेगा तापमान

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी ठंड की मार, अगले 4 दिनों में 1–3 डिग्री तक गिरेगा तापमान

रायपुर।
छत्तीसगढ़ में ठंड का असर अब और तेज होने वाला है। प्रदेश के उत्तर और मध्य संभागों में लगातार ठंड और कोहरे का दौर जारी है। इसी बीच मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए बताया है कि अगले 3 से 4 दिनों के भीतर प्रदेश के तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। इसके साथ ही सरगुजा, बिलासपुर, दुर्ग और रायपुर संभागों में शीतलहर चलने की भी आशंका जताई गई है।


शीतलहर का अलर्ट, सुबह-रात बढ़ेगी कंपकंपी

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत से आ रही ठंडी हवाओं के कारण छत्तीसगढ़ में न्यूनतम तापमान तेजी से गिर रहा है। सुबह और देर रात को ठंड का असर ज्यादा महसूस होगा। कुछ इलाकों में घना कोहरा भी देखने को मिल सकता है, जिससे विजिबिलिटी प्रभावित होने की संभावना है।


राजधानी रायपुर का आज का मौसम

राजधानी रायपुर में आज सुबह के समय कोहरा छाए रहने की संभावना है। दिन में मौसम साफ रहेगा, लेकिन ठंड बनी रहेगी।
मौसम विभाग के मुताबिक रायपुर में अधिकतम तापमान करीब 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।


ठंड को देखते हुए नगर निगम अलर्ट मोड पर

शीतलहर की आशंका को देखते हुए रायपुर नगर निगम भी सतर्क हो गया है। मेयर मीनल चौबे और नगर निगम कमिश्नर विश्वदीप ने सभी जोन कमिश्नरों और स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि रात के समय फील्ड में मौजूद रहकर अलाव व्यवस्था की लगातार निगरानी की जाए, ताकि किसी भी तरह की लापरवाही न हो।

नगर निगम द्वारा शहर के 12 प्रमुख स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की गई है, जिससे बेघर लोगों, राहगीरों और जरूरतमंदों को ठंड से राहत मिल सके।


प्रदेश के प्रमुख शहरों का तापमान (बीते 24 घंटे)

बीते दिन प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई—

  • दुर्ग: अधिकतम 30.8°C | न्यूनतम 9.2°C
  • माना एयरपोर्ट: अधिकतम 29.5°C | न्यूनतम 9.6°C
  • बिलासपुर: अधिकतम 29.0°C | न्यूनतम 11.8°C
  • जगदलपुर: अधिकतम 30.2°C | न्यूनतम 10.5°C
  • पेण्ड्रारोड: अधिकतम 26.0°C | न्यूनतम 9.0°C

About Author

Editor Jamhoora

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *