Chhattisgarh

छत्तीसगढ़–एपी बॉर्डर पर बड़ी मुठभेड़, सुरक्षा बलों ने छह नक्सलियों को किया ढेर

छत्तीसगढ़–एपी बॉर्डर पर बड़ी मुठभेड़, सुरक्षा बलों ने छह नक्सलियों को किया ढेर

रायपुर।
छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश की सीमा पर चल रहे एंटी-नक्सल ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। अल्लुरी सीताराम जिले के घने जंगलों में हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने छह नक्सलियों को मार गिराया है।

मिली जानकारी के अनुसार, संयुक्त टीम को क्षेत्र में नक्सलियों की गतिविधि की खुफिया सूचना मिली थी। इसके बाद जंगल में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इसी दौरान नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में सुरक्षा बलों ने मोर्चा संभालते हुए उन्हें ढेर कर दिया।

सूत्रों के मुताबिक मारे गए नक्सलियों में संगठन के कुछ सक्रिय कैडर शामिल हो सकते हैं। मौके से हथियार, विस्फोटक और नक्सल सामग्री बरामद होने की जानकारी भी मिली है।

घटना के बाद पूरे इलाके में कॉम्बिंग ऑपरेशन को और तेज कर दिया गया है, ताकि मुठभेड़ में शामिल अन्य नक्सलियों का पता लगाया जा सके।

सुरक्षा एजेंसियां इसे हाल के दिनों में नक्सल मोर्चे पर मिली सबसे महत्वपूर्ण उपलब्धियों में से एक बता रही हैं, क्योंकि यह क्षेत्र लंबे समय से नक्सलियों की गतिविधियों का मजबूत ठिकाना माना जाता रहा है।


About Author

Editor Jamhoora

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *