Chhattisgarh

बिहार चुनाव में एनडीए के ऐतिहासिक प्रदर्शन पर जश्न में डूबा साय कैबिनेट, मुख्यमंत्री ने मंत्रियों को खिलाई मिठाई

बिहार चुनाव में एनडीए के ऐतिहासिक प्रदर्शन पर जश्न में डूबा साय कैबिनेट, मुख्यमंत्री ने मंत्रियों को खिलाई मिठाई

रायपुर। बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए के शानदार प्रदर्शन की खुशी छत्तीसगढ़ तक दिखाई दी। नया रायपुर स्थित मंत्रालय में शुरू हुई कैबिनेट बैठक से पहले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंत्रिमंडल के सभी सदस्यों को मिठाई खिलाकर जीत के रुझानों पर बधाई दी। बैठक का माहौल पूरी तरह उत्साह और उमंग से भरा रहा।

सूत्रों के मुताबिक, कैबिनेट की औपचारिक चर्चा शुरू होने से पहले मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार की जनता ने विकास के पक्ष में भरोसा जताया है। इसके बाद मंत्रियों ने भी एक-दूसरे को जीत की शुभकामनाएं दीं।

दोपहर 1:30 बजे तक आए रुझानों में एनडीए 201 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। वहीं आरजेडी नेतृत्व वाले महागठबंधन के खाते में कुल 36 सीटों पर बढ़त दिखाई दे रही है।
• आरजेडी – 27 सीटें
• कांग्रेस – 4 सीटें
• अन्य दल – 5 सीटें

रुझानों को देखते हुए बिहार में एनडीए की प्रचंड वापसी लगभग तय मानी जा रही है और इसी उत्साह का जश्न आज साय कैबिनेट में भी झलकता दिखा।


About Author

Editor Jamhoora

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *