Chhattisgarh

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में बढ़ी ठिठुरन, रायपुर समेत कई जिलों में शीतलहर का असर

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में बढ़ी ठिठुरन, रायपुर समेत कई जिलों में शीतलहर का असर

रायपुर। छत्तीसगढ़ में ठंड ने दस्तक तेज़ कर दी है। उत्तर से आ रही ठंडी और शुष्क हवाओं के कारण प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। अंबिकापुर, पेंड्रारोड, राजनांदगांव और दुर्ग जैसे जिलों में शीतलहर के हालात बने हुए हैं। मौसम विभाग ने उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में आज शीतलहर की चेतावनी जारी की है।

पिछले 24 घंटों में प्रदेश में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान जगदलपुर में 30.02 डिग्री सेल्सियस, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 7.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे प्रदेश के उत्तरी हिस्सों में ठिठुरन बढ़ गई है।

🔹 इन जिलों में शीतलहर का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, जशपुर, कबीरधाम, मुंगेली, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर और कोरबा जिलों में एक-दो पॉकेट्स में शीतलहर चलने की संभावना है।

मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि उत्तर भारत से ठंडी हवाओं का आगमन लगातार जारी है, जिससे न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट देखने को मिलेगी। हालांकि, 17 नवंबर से मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ में हल्की राहत मिलने की संभावना है।

🔹 रायपुर में आज का मौसम

राजधानी रायपुर में आज आकाश साफ रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान करीब 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

मौसम विभाग ने बताया कि प्रदेश में आज मौसम शुष्क रहेगा और अगले एक सप्ताह तक वर्षा की संभावना नहीं है।

सुबह-शाम ठंड बढ़ने लगी है, इसलिए मौसम विशेषज्ञों ने लोगों से सतर्क रहने और आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी है।

About Author

Editor Jamhoora

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *