Chhattisgarh

CM साय ने जशपुर हादसे पर जताया दुख, कहा – सरकार हर पीड़ित परिवार के साथ; RJD-कांग्रेस को PM पर बयान की मिलेगी सजा

CM साय ने जशपुर हादसे पर जताया दुख, कहा – सरकार हर पीड़ित परिवार के साथ; RJD-कांग्रेस को PM पर बयान की मिलेगी सजा

रायपुर। जशपुर जिले के बगीचा ब्लॉक के जुरुडांड में गणेश विसर्जन की झांकी के दौरान हुए दर्दनाक हादसे ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया। इस घटना में तीन लोगों की मौत और 22 से अधिक लोग घायल हुए। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हादसे पर गहरा शोक जताते हुए मृतकों के परिजनों और घायलों को सहायता राशि देने की घोषणा की है।

परिजनों को आर्थिक मदद, घायलों के इलाज के निर्देश

सीएम साय ने कहा कि इस दुखद घड़ी में राज्य सरकार पूरी तरह प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है।

  • मृतकों के परिजनों को ₹5-5 लाख की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
  • घायलों को ₹50-50 हजार की मदद उपलब्ध कराई जाएगी।

मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को घायलों के समुचित इलाज और हरसंभव मदद सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा, “ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं। प्रशासन मौके पर सक्रिय है और किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”

PM पर अपशब्दों को लेकर सख्त प्रतिक्रिया

मुख्यमंत्री साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ बिहार में दिए गए अपशब्दों की निंदा करते हुए कहा, “यह देश की माताओं-बहनों का अपमान है। इस बयान का खामियाजा कांग्रेस और राजद दोनों को भुगतना पड़ेगा। बिहार की जनता इन्हें सबक सिखाएगी।”

बस्तर बाढ़ पर बोले सीएम

बस्तर में आई भीषण बाढ़ को लेकर मुख्यमंत्री साय ने कहा कि इस बार 90 वर्षों का रिकॉर्ड टूटा है। वे स्वयं हालात का जायजा लेकर लौटे हैं। उन्होंने बताया कि

  • बाढ़ प्रभावितों के लिए शिविरों में भोजन और आवश्यक सामग्री पहुंचाई जा रही है।
  • स्थानीय अधिकारियों ने एक दिन का वेतन डोनेट किया है।

कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की चिट्ठी पर प्रतिक्रिया देते हुए साय ने कहा, “जनता ने कांग्रेस को रिजेक्ट कर दिया है। कांग्रेस अब नैतिक अधिकार खो चुकी है। हमारी सरकार जनता के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।”


About Author

Editor Jamhoora

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *