Chhattisgarh

CM विष्णुदेव साय का बस्तर दौरा, बाढ़ प्रभावित इलाकों का ले रहे जायजा

CM विष्णुदेव साय का बस्तर दौरा, बाढ़ प्रभावित इलाकों का ले रहे जायजा

CG News | रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शनिवार को बस्तर दौरे पर पहुंचे। उन्होंने हवाई सर्वे कर बाढ़ से प्रभावित इलाकों की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उनके साथ मंत्री केदार कश्यप और टंक राम वर्मा भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री अब बस्तर, बीजापुर, सुकमा और दंतेवाड़ा के अधिकारियों के साथ बैठक कर राहत कार्यों की समीक्षा करेंगे।

राहत शिविरों में मिल रही मदद

प्रशासन ने बाढ़ प्रभावितों के लिए राहत शिविर स्थापित किए हैं, जहां लोगों को भोजन, कपड़े और चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। स्थानीय संगठनों और जनप्रतिनिधियों ने भी राहत सामग्री वितरित की है।

नीतीश वर्मा ने जानकारी दी कि अब तक 100 से अधिक परिवार प्रभावित हुए हैं। इनमें से 22 मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुके हैं, जबकि कई अन्य घरों को आंशिक नुकसान हुआ है।


About Author

Editor Jamhoora

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *