Chhattisgarh

रायगढ़ में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्र को कुचला, अस्पताल जाते वक्त दर्दनाक मौत

रायगढ़ में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्र को कुचला, अस्पताल जाते वक्त दर्दनाक मौत

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में मंगलवार को तेज रफ्तार और लापरवाही ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। अस्पताल जा रहे बाइक सवार पिता और उनके मासूम बेटे को पीछे से आए ट्रक ने रौंद दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे के बाद इलाके में मातम पसरा हुआ है।

पीछे से मारी जोरदार टक्कर

जानकारी के मुताबिक, पूंजीपथरा थाना क्षेत्र के पठान कॉलोनी निवासी मोहम्मद असरफ कुरैशी (32 वर्ष) मंगलवार सुबह पत्नी और बच्चों के साथ बाइक से रायगढ़ जिला अस्पताल जा रहे थे। सुबह करीब 11 बजे जैसे ही उनकी बाइक तराईमाल बंजारी मंदिर के पास स्थित फिरोज टायर दुकान के सामने पहुंची, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक क्रमांक CG 04 MS 9377 ने लापरवाहीपूर्वक बाइक को टक्कर मार दी।

पिता और 7 वर्षीय बेटे की मौके पर मौत

टक्कर इतनी भीषण थी कि मोहम्मद असरफ कुरैशी और उनके 7 वर्षीय बेटे मोहम्मद अलताफ कुरैशी ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और कुछ देर के लिए यातायात भी बाधित रहा।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ धारा 281, 125(ए), 106(1) बीएनएस और 184 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को जब्त कर लिया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाह ड्राइविंग पर सवाल खड़े कर दिए हैं।


About Author

Editor Jamhoora

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *