Chhattisgarh

स्मृति ईरानी ने सीएम साय और भाजपा नेताओं के साथ सुना ‘मन की बात’, नारीशक्ति और स्थानीय उत्पादों पर हुई चर्चा

स्मृति ईरानी ने सीएम साय और भाजपा नेताओं के साथ सुना ‘मन की बात’, नारीशक्ति और स्थानीय उत्पादों पर हुई चर्चा

रायपुर। भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं। दौरे के दौरान उन्होंने अभनपुर स्थित एक निजी भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 139वीं कड़ी सुनी। इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भाजपा के राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश सह-प्रभारी सिद्धार्थ शंभू, सांसद बृजमोहन अग्रवाल सहित पार्टी के कई नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

स्मृति ईरानी ने सोशल मीडिया पर साझा की जानकारी

स्मृति ईरानी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए कार्यक्रम में शामिल होने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रायपुर ग्रामीण जिले के अभनपुर विधानसभा क्षेत्र में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का श्रवण किया।

उन्होंने अपनी पोस्ट में कहा कि इस कड़ी में प्रधानमंत्री ने हैंडलूम क्षेत्र में नई पहचान बना रही महिलाओं, स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और जनभागीदारी से हो रहे सकारात्मक बदलावों की प्रेरक कहानियों का उल्लेख किया।

वोकल फॉर लोकल की सफलता का उदाहरण बना मखाना

स्मृति ईरानी ने बिहार के मखाने के ग्रीस तक पहुंचने को ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान की सफलता का उदाहरण बताया। उन्होंने कहा कि स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहन मिलने से देश के छोटे उत्पादकों और पारंपरिक उद्योगों को नई पहचान मिल रही है।

उन्होंने ‘मन की बात’ के 12 वर्ष पूरे होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और देशवासियों को बधाई भी दी।

जनभागीदारी से राष्ट्र निर्माण का माध्यम

स्मृति ईरानी ने कहा कि ‘मन की बात’ की यात्रा देश के अलग-अलग हिस्सों से प्रेरक कहानियों को सामने लाने का माध्यम बनी है। इसके जरिए जनभागीदारी को बढ़ावा मिलता है और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को मजबूती मिलती है।

About Author

Editor Jamhoora

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *