Chhattisgarh

Raipur Breaking: मेकाहारा अस्पताल से जेल प्रहरियों को चकमा देकर कैदी फरार, हथकड़ी समेत हुआ गायब

Raipur Breaking: मेकाहारा अस्पताल से जेल प्रहरियों को चकमा देकर कैदी फरार, हथकड़ी समेत हुआ गायब

रायपुर। राजधानी के डॉ. भीमराव अंबेडकर अस्पताल (मेकाहारा) में इलाज के लिए लाया गया हत्या के प्रयास के मामले में सजायाफ्ता कैदी साहेब कुमार ताती जेल प्रहरियों को चकमा देकर फरार हो गया। कैदी मौके का फायदा उठाकर हथकड़ी समेत अस्पताल परिसर से गायब हो गया।

सूत्रों के मुताबिक, फरार कैदी साहेब कुमार ताती बिहार का निवासी है और करीब तीन वर्ष पहले गोबरानवापारा थाना क्षेत्र में हत्या के प्रयास के मामले में रायपुर सेंट्रल जेल में बंद था। सोमवार को उसे उपचार के लिए मेकाहारा अस्पताल लाया गया था।

इसी दौरान जेल प्रहरियों की लापरवाही का फायदा उठाते हुए वह अचानक भाग निकला। फरार होते समय उसके हाथों में हथकड़ी लगी हुई थी।

मौदहापारा थाना प्रभारी मुकेश शर्मा ने बताया कि कैदी के फरार होने की पुष्टि हो चुकी है। पुलिस की टीम तलाश में जुट गई है और शहर में सभी नाकों पर सतर्कता बढ़ा दी गई है।

गौरतलब है कि रायपुर सेंट्रल जेल से कैदियों के भागने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी सुरक्षा चूक के कारण कई कैदी पुलिस को चकमा देकर फरार हो चुके हैं, जिससे जेल प्रबंधन पर लगातार सवाल उठते रहे हैं।


About Author

Editor Jamhoora

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *