रायपुर। Chhattisgarh विधानसभा के बजट सत्र के 12वें दिन आज सदन में अहम गतिविधियां होंगी। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा धर्म स्वातंत्र्य (संशोधन) विधेयक पेश करेंगे, जिस पर सदन में चर्चा की संभावना है।
प्रश्नकाल में सरकार देगी जवाब
प्रश्नकाल के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, मंत्री टंक राम वर्मा और मंत्री केदार कश्यप विधायकों के सवालों का जवाब देंगे।
वित्त मंत्री रखेंगे दस्तावेज
सदन की कार्यवाही के दौरान वित्त मंत्री ओपी चौधरी विभिन्न पत्रों को पटल पर रखेंगे। साथ ही वे छत्तीसगढ़ विनियोग विधेयक का पुनःस्थापन भी करेंगे।
ध्यानाकर्षण और याचिकाएं भी होंगी पेश
सत्र में विधायक कुंवर सिंह निषाद और ललित चंद्राकर ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के माध्यम से महत्वपूर्ण मुद्दे उठाएंगे। वहीं विधायक विक्रम मंडावी, लता उसेंडी और उद्देश्वरी पैकरा याचिकाएं पेश करेंगे।
अनुदान मांगों पर भी होगी चर्चा
इसके अलावा सत्र के दौरान मुख्यमंत्री के विभागों से जुड़ी अनुदान मांगों पर चर्चा होगी। साथ ही मंत्री टंक राम वर्मा और वित्त मंत्री ओपी चौधरी शासकीय विधि विषयक कार्य भी सदन के पटल पर रखेंगे।
