Chhattisgarh

विधानसभा में उठा बस्तर के आंगनबाड़ी केंद्रों का मुद्दा: जर्जर और भवनविहीन केंद्रों पर मंत्री से जवाब-तलब

विधानसभा में उठा बस्तर के आंगनबाड़ी केंद्रों का मुद्दा: जर्जर और भवनविहीन केंद्रों पर मंत्री से जवाब-तलब

रायपुर। Chhattisgarh विधानसभा के बजट सत्र के 11वें दिन प्रश्नकाल के दौरान Bastar division में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों की स्थिति का मामला सदन में उठा। Lakheswar Baghel ने भवनविहीन और जर्जर भवनों में चल रहे केंद्रों को लेकर सरकार से जवाब मांगा। इस पर महिला एवं बाल विकास मंत्री Lakshmi Rajwade ने व्यवस्थाएं जल्द सुधारने का आश्वासन दिया।

प्रश्नकाल के दौरान विधायक लखेश्वर बघेल ने बस्तर संभाग के जिलों में संचालित आंगनबाड़ी और मिनी आंगनबाड़ी केंद्रों की संख्या, साथ ही भवन, पेयजल और शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाओं की स्थिति के बारे में जानकारी मांगी।

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सदन में जानकारी देते हुए बताया कि बस्तर संभाग में फिलहाल कुल 9876 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं, जबकि यहां एक भी मिनी आंगनबाड़ी केंद्र संचालित नहीं है। इनमें से 7667 केंद्र भवनयुक्त हैं, जबकि 2209 केंद्र भवनविहीन हैं। इसके अलावा 962 केंद्र जर्जर भवनों में संचालित हो रहे हैं

उन्होंने यह भी बताया कि 6431 केंद्रों में पेयजल की सुविधा उपलब्ध है, जबकि 5632 केंद्रों में शौचालय की व्यवस्था है। मंत्री ने कहा कि जिन केंद्रों में बुनियादी सुविधाओं की कमी है, वहां जल्द ही आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के प्रयास किए जाएंगे।

About Author

Editor Jamhoora

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *