नई दिल्ली। Election Commission of India ने West Bengal Assembly Elections की तारीखों की घोषणा के कुछ ही घंटों बाद बड़ा प्रशासनिक फैसला लिया है। आयोग ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Mamata Banerjee को झटका देते हुए राज्य के मुख्य सचिव Nandini Chakraborty और गृह सचिव Jagdish Prasad Meena को उनके पद से हटा दिया है।
आयोग ने उनकी जगह Dushyant Nariala को नया मुख्य सचिव और Sanghamitra Ghosh को नया गृह सचिव नियुक्त किया है।
आचार संहिता लागू होने के बाद कार्रवाई
चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। इस दौरान चुनाव आयोग को प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले और नियुक्तियों से जुड़े विशेष अधिकार मिल जाते हैं। इसी के तहत आयोग ने यह कार्रवाई की है।
दोपहर 3 बजे तक संभालना होगा कार्यभार
नए मुख्य सचिव बनाए गए Dushyant Nariala 1993 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वे इससे पहले राज्य सरकार के उत्तर बंगाल विकास विभाग में अतिरिक्त मुख्य सचिव के पद पर कार्यरत थे और आपदा प्रबंधन व नागरिक सुरक्षा विभाग की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। आयोग ने उन्हें सोमवार दोपहर 3 बजे तक कार्यभार संभालने के निर्देश दिए हैं।
नए गृह सचिव संघमित्रा घोष
वहीं Sanghamitra Ghosh को राज्य का नया गृह सचिव बनाया गया है। वह 1997 बैच की आईएएस अधिकारी हैं और इससे पहले महिला एवं बाल विकास विभाग की प्रधान सचिव के रूप में कार्य कर रही थीं। उन्हें भी दोपहर 3 बजे तक पदभार ग्रहण करने को कहा गया है।
चुनावी कार्यों से दूर रहेंगे पूर्व अधिकारी
चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया है कि पूर्व मुख्य सचिव नंदिनी चक्रवर्ती और पूर्व गृह सचिव जगदीश प्रसाद मीना को किसी भी चुनावी कार्य में नहीं लगाया जाएगा। आयोग के इस फैसले को चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता सुनिश्चित करने के कदम के रूप में देखा जा रहा है।
