रायपुर। राजधानी में बढ़ती पानी की समस्या को लेकर कांग्रेस ने नगर निगम प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। Indian National Congress के कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्रीकुमार शंकर मेनन के नेतृत्व में लाखेनगर स्थित Raipur Municipal Corporation के जोन-5 कार्यालय का घेराव किया।
पाँच घंटे तक चला धरना
करण नगर, परमेश्वरी और Changorabhatha समेत आसपास के क्षेत्रों में लंबे समय से पानी की समस्या से परेशान नागरिकों के समर्थन में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक जोन कार्यालय के सामने धरने पर बैठे रहे। इस दौरान आम नागरिक भी बड़ी संख्या में धरने में शामिल हुए।
मटका फोड़कर जताया विरोध
नगर निगम प्रशासन की कथित उदासीनता से नाराज कार्यकर्ताओं ने जोन कार्यालय परिसर में मटका फोड़कर विरोध प्रदर्शन किया और निगम प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
जोन कमिश्नर से की मुलाकात
शाम करीब 5 बजे जोन कमिश्नर के कार्यालय पहुंचने पर कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने उनसे मुलाकात कर क्षेत्र में पानी की समस्या को लेकर विस्तृत चर्चा की।
इस दौरान श्रीकुमार शंकर मेनन ने कहा कि जब राजधानी में और महापौर के वार्ड के आसपास ही पानी की इतनी गंभीर समस्या है, तो शहर के अन्य वार्डों की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है।
महापौर पर भी साधा निशाना
कांग्रेस नेताओं ने रायपुर की महापौर मीनल चौबे पर भी निशाना साधते हुए कहा कि नगर निगम प्रशासन शहर की सबसे बड़ी समस्या—पानी—को लेकर गंभीर नहीं है।
उग्र आंदोलन की चेतावनी
कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही पानी की समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया तो शहर जिला कांग्रेस कमेटी नगर निगम के खिलाफ और उग्र आंदोलन शुरू करेगी।
