बिलासपुर। ईरान के शीर्ष धार्मिक नेता की मौत पर सोशल मीडिया में आपत्तिजनक टिप्पणी करने और मिठाइयां बांटने के मामले में पुलिस ने हिंदूवादी नेता ठाकुर राम सिंह समेत अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। यह मामला Bilaspur के Sarkanda Police Station क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार, प्रार्थी जाकिर अली की शिकायत पर पुलिस ने बीएनएस की धारा 299 के तहत मामला दर्ज किया है। आरोप है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर Ali Khamenei की मौत को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई और इस पर मिठाइयां भी बांटी गईं।
मुस्लिम समाज ने जताया विरोध
मामले के सामने आने के बाद शहर में विवाद की स्थिति बन गई। मुस्लिम समाज के बड़ी संख्या में लोग सरकंडा थाना पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। समाज के प्रतिनिधियों का कहना है कि इस तरह की टिप्पणी से धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं और इससे प्रदेश की शांति व्यवस्था प्रभावित हो सकती है।
सोशल मीडिया पोस्ट से बढ़ा विवाद
बताया जा रहा है कि ठाकुर राम सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए Ali Khamenei को आतंकवाद की जड़ बताया था और उनकी मौत पर लड्डू बांटने की बात सामने आई। पोस्ट वायरल होने के बाद मुस्लिम समाज में नाराजगी बढ़ गई।
पुलिस ने दर्ज किया मामला
विरोध के बाद पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
