कोलकाता।
टीम इंडिया ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। सुपर-8 चरण के अंतिम मुकाबले में भारत ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। इस जीत के साथ भारत छठी बार टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचा है।
संजू सैमसन बने जीत के हीरो
संजू सैमसन ने दबाव भरे मुकाबले में शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए 50 गेंदों पर नाबाद 97 रन बनाए। उनकी इस पारी में 12 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। संजू ने आखिरी ओवर में चौका जड़कर भारत को यादगार जीत दिलाई।
ईडन गार्डन्स में हाई-स्कोरिंग मुकाबला
कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए इस मैच में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का फैसला किया। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 195 रन बनाए।
वेस्टइंडीज की ओर से रोस्टन चेस ने 40 रन, जेसन होल्डर ने नाबाद 37, रोवमैन पॉवेल ने 34 और कप्तान शाई होप ने 32 रनों का योगदान दिया।
भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने 2 विकेट झटके, जबकि वरुण चक्रवर्ती और हार्दिक पांड्या को 1-1 सफलता मिली।
रन चेज में शुरुआती झटके, फिर संजू का तूफान
195 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही। अभिषेक शर्मा और ईशान किशन जल्दी आउट हो गए। कप्तान सूर्या ने 18 रन बनाए, लेकिन इसके बाद संजू सैमसन ने पारी संभाली और टीम को जीत तक पहुंचाया।
वेस्टइंडीज के लिए शमर जोसेफ और जेसन होल्डर ने 2-2 विकेट लिए, जबकि अकील होसेन को 1 विकेट मिला।
प्लेइंग-11
भारत:
संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह
वेस्टइंडीज:
शाई होप (कप्तान/विकेटकीपर), रोस्टन चेस, शिमरॉन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्ड, अकील होसेन, गुडाकेश मोटी, शमर जोसेफ
