रायपुर। दो दिन की छुट्टी के बाद यदि आप आज बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। देशभर में आज बैंक कर्मचारियों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल के चलते कई सरकारी बैंक बंद हैं, जिससे ग्राहकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने सप्ताह में 5-दिवसीय कार्य प्रणाली (5-Day Working Week) को तुरंत लागू करने की मांग को लेकर 27 जनवरी को देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है। इसका असर राजधानी रायपुर सहित पूरे प्रदेश में देखने को मिल रहा है।
इन बैंकों पर पड़ा हड़ताल का असर
हड़ताल के चलते आज
- स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI)
- पंजाब नेशनल बैंक (PNB)
- बैंक ऑफ बड़ौदा
- इंडियन ओवरसीज बैंक सहित
कुल 12 सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक प्रभावित हैं।
इन बैंकों की सेवाएं रहेंगी सामान्य
वहीं निजी क्षेत्र के बैंक इस हड़ताल से अछूते हैं।
- HDFC बैंक
- ICICI बैंक
- Axis बैंक
- Kotak Mahindra बैंक
- IndusInd बैंक
- Yes बैंक
- IDFC First बैंक
- Bandhan बैंक
इन बैंकों में लेन-देन और अन्य सेवाएं सामान्य रूप से जारी हैं।
लगातार छुट्टियों से बढ़ी परेशानी
गौरतलब है कि बीते तीन दिनों से बैंक लगातार बंद रहे—
- 24 जनवरी: दूसरा शनिवार
- 25 जनवरी: रविवार
- 26 जनवरी: गणतंत्र दिवस
और अब 27 जनवरी को हड़ताल के कारण बैंकिंग सेवाएं बाधित होने से आम लोगों को खासा दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
अधिकांश सरकारी बैंकों ने पहले ही ग्राहकों को संभावित व्यवधान को लेकर अलर्ट जारी कर दिया था। ऐसे में लोगों को सलाह दी जा रही है कि वे आवश्यक कार्यों के लिए निजी बैंकों या डिजिटल माध्यमों का उपयोग करें।
