Chhattisgarh

CG Breaking : सुकमा में नक्सलियों की हथियार फैक्ट्री ध्वस्त, CRPF–DRG की संयुक्त कार्रवाई में 8 राइफल और विस्फोटक बरामद

CG Breaking : सुकमा में नक्सलियों की हथियार फैक्ट्री ध्वस्त, CRPF–DRG की संयुक्त कार्रवाई में 8 राइफल और विस्फोटक बरामद

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सुरक्षाबलों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है। सीआरपीएफ और डीआरजी की संयुक्त टीम ने मीनागट्टा इलाके के पहाड़ी जंगलों में संचालित नक्सलियों की अवैध ऑर्डिनेंस फैक्ट्री को ध्वस्त कर दिया है। कार्रवाई के दौरान हथियार, विस्फोटक और बड़ी मात्रा में नक्सली सामग्री बरामद की गई है।

जानकारी के अनुसार, नक्सली लंबे समय से दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र में बंदूक और गोला-बारूद तैयार करने की फैक्ट्री चला रहे थे। रविवार को सुरक्षाबलों ने सुनियोजित ऑपरेशन के तहत इलाके की घेराबंदी कर फैक्ट्री को नष्ट किया। हालांकि कार्रवाई से पहले नक्सली मौके से फरार हो गए, लेकिन उनके हथियार निर्माण नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है।

8 सिंगल शॉट राइफल समेत भारी मात्रा में डंप सामग्री जब्त

फैक्ट्री से सुरक्षाबलों ने 8 सिंगल शॉट राइफल सहित विस्फोटक और हथियार निर्माण में उपयोग होने वाली बड़ी मात्रा में सामग्री बरामद की है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि नक्सली क्षेत्र में बड़ी वारदात की तैयारी में थे।

लगातार दबाव में नक्सली संगठन

सुकमा पुलिस की बदली रणनीति और लगातार चल रहे समन्वित एंटी-नक्सल अभियानों के चलते माओवादियों के नेटवर्क पर जबरदस्त दबाव बना हुआ है। वर्ष 2024 से अब तक जिले में 599 नक्सली आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा से जुड़ चुके हैं, 460 नक्सली गिरफ्तार किए गए हैं, जबकि 71 नक्सली मुठभेड़ों में मारे जा चुके हैं। शेष बचे नक्सलियों पर भी दबाव लगातार बढ़ाया जा रहा है।

एसपी का बयान

सुकमा के पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जिले और पूरे बस्तर क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। नक्सलियों की हिंसक विचारधारा और उनके सप्लाई नेटवर्क को जड़ से खत्म करने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

ऑर्डिनेंस फैक्ट्री से बरामद सामग्री

  • सिंगल शॉट राइफल – 08 नग
  • 12 बोर कारतूस – 15 नग
  • इलेक्ट्रिक डेटोनेटर – 05 नग
  • कॉर्डेक्स वायर – 30 मीटर
  • सेफ्टी फ्यूज – 30 मीटर
  • पीईके विस्फोटक – 02 किलोग्राम
  • एएनएफओ विस्फोटक – 01 किलोग्राम
  • अमोनियम नाइट्रेट – 10 किलोग्राम
  • वायरलेस वीएचएफ सेट – 08 नग
  • मल्टीमीटर – 01 नग
  • वेल्डिंग मशीन – 01 नग
  • कटर मशीन – 01 नग
  • नक्सली वर्दी व वर्दी निर्माण सामग्री
  • नक्सली साहित्य एवं अन्य संदिग्ध उपकरण

About Author

Editor Jamhoora

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *