Chhattisgarh

बदनामी की रंजिश में सहेलियों ने बेरहमी से की महिला की हत्या, प्राइवेट पार्ट में डाली लाल मिर्च, फिर डंड से पीट-पीटकर मार डाला

बदनामी की रंजिश में सहेलियों ने बेरहमी से की महिला की हत्या, प्राइवेट पार्ट में डाली लाल मिर्च, फिर डंड से पीट-पीटकर मार डाला

गरियाबंद।
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से मानवता को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। मैनपुर विकासखंड के शोभा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गरीबा में एक महिला की उसकी ही सहेलियों ने बेरहमी से हत्या कर दी। मृतका की पहचान सुमित्रा नेताम (37 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में हत्या की वजह चरित्र को लेकर चल रही रंजिश और सामाजिक बदनामी सामने आई है।


बदनामी के आरोपों से था लंबे समय से विवाद

जानकारी के अनुसार आरोपी महिलाएं सुगतिन नेताम (36) और ईतवारिन बाई (46) मृतका की करीबी परिचित थीं। पुलिस का कहना है कि सुमित्रा नेताम द्वारा गांव में उनके चरित्र को लेकर आरोप लगाए जा रहे थे, जिससे आरोपी महिलाओं की सामाजिक छवि प्रभावित हो रही थी। इसी बात को लेकर तीनों के बीच लंबे समय से तनाव बना हुआ था।


घर में घुसकर की गई बर्बर मारपीट

घटना मंगलवार दोपहर की बताई जा रही है। आरोप है कि दोनों महिलाएं सुमित्रा को सबक सिखाने के इरादे से उसके घर पहुंचीं। वहां विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने सुमित्रा के साथ गंभीर शारीरिक हिंसा की। पुलिस के मुताबिक महिला के साथ क्रूरता की हदें पार की गईं और डंडे व लात-घूंसों से की गई पिटाई के चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई।


फरार होने की कोशिश, देर रात गिरफ्तारी

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी महिलाएं फरार होने की कोशिश कर रही थीं, लेकिन सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को देर रात गिरफ्तार कर लिया। नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने के कारण पुलिस ने अतिरिक्त सतर्कता बरतते हुए मौके पर पहुंचकर जांच की।


पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा

शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया, जिसके बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। थाना प्रभारी नकुल सिदार ने बताया कि दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ हत्या सहित गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


गांव में दहशत, लोग स्तब्ध

घटना के बाद से गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि आपसी रंजिश ने जिस तरह हिंसक रूप लिया, उसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।


About Author

Editor Jamhoora

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *