Chhattisgarh

रायपुर: 14 साल बाद नगर निगम की सख्ती, राजकुमार कॉलेज से वसूला 1.64 करोड़ रुपये का बकाया संपत्ति कर

रायपुर: 14 साल बाद नगर निगम की सख्ती, राजकुमार कॉलेज से वसूला 1.64 करोड़ रुपये का बकाया संपत्ति कर

रायपुर। नगर निगम रायपुर ने लंबे समय बाद बड़ी कार्रवाई करते हुए राजकुमार कॉलेज से करीब 1 करोड़ 64 लाख रुपये का बकाया संपत्तिकर वसूल किया है। यह कर वर्ष 2012-13 से 2025-26 तक लंबित था, जिस पर अब जाकर निगम ने सख्त रुख अपनाया है।

जानकारी के अनुसार, राजकुमार कॉलेज द्वारा लगातार संपत्तिकर जमा नहीं किए जाने के बावजूद वर्षों तक केवल नोटिस जारी होते रहे, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इस कारण नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल भी उठते रहे, खासकर तब जब छोटे व्यापारियों और आम नागरिकों पर बकाया कर को लेकर तुरंत सीलिंग और वसूली की कार्रवाई की जाती रही है।

लगातार उठ रहे सवालों और दबाव के बाद नगर निगम जोन क्रमांक-5 की टीम ने जोन कमिश्नर खीरसागर नायक के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए पूरा बकाया कर वसूल लिया। इस वसूली को नगर निगम आयुक्त विश्वदीप और उपायुक्त जागृति साहू ने सराहनीय कदम बताया है।

नगर निगम आयुक्त ने कहा कि इस बड़ी वसूली से निगम के राजस्व में महत्वपूर्ण बढ़ोतरी होगी और आगे भी बकाया करों के खिलाफ सख्त अभियान जारी रहेगा। उन्होंने स्पष्ट संकेत दिए कि अब बड़े संस्थानों को भी बकाया कर के मामले में कोई राहत नहीं दी जाएगी।


About Author

Editor Jamhoora

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *