Chhattisgarh

पुरानी बस्ती में तेज रफ्तार का कहर, दुकान में घुसी कार; परिवार बाल-बाल बचा

पुरानी बस्ती में तेज रफ्तार का कहर, दुकान में घुसी कार; परिवार बाल-बाल बचा

रायपुर।
राजधानी रायपुर के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात तेज रफ्तार कार ने अफरा-तफरी मचा दी। कैलाशपुरी रोड पर करीब रात 8:30 बजे एक सिट्रोन कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित दुकान में जा घुसी। गनीमत रही कि दुकान के भीतर मौजूद दुकानदार का परिवार समय रहते सुरक्षित बच गया।

हादसे में दुकान का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के तुरंत बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। कार में मौजूद चालक को लोगों ने पकड़ लिया, जिसके बाद आक्रोशित भीड़ ने कथित तौर पर उसकी पिटाई कर दी। अचानक हुए इस हादसे से दुकान और मकान में मौजूद लोग दहशत में आ गए।

कार अनियंत्रित होने से हुआ हादसा

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार CG-04 PR 8866 नंबर की सिट्रोन कार तेज रफ्तार में थी और अचानक नियंत्रण खो बैठी। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि चालक नशे की हालत में नहीं था, बल्कि कार एकाएक अनियंत्रित हो गई।

जिस दुकान में कार घुसी, उसके ठीक पीछे ही मकान स्थित है, जहां बबलू पठान अपने परिवार के साथ रहते हैं। हादसे के वक्त घर में लोग मौजूद थे, लेकिन कोई जनहानि नहीं हुई।

पुलिस जांच में जुटी

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।


About Author

Editor Jamhoora

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *