Chhattisgarh

Raipur Cricket Match : आज रायपुर में भारत-न्यूजीलैंड T20 सीरीज का दूसरा मुकाबला, जानिए स्टेडियम पहुंचने के तय रूट और पार्किंग व्यवस्था

Raipur Cricket Match : आज रायपुर में भारत-न्यूजीलैंड T20 सीरीज का दूसरा मुकाबला, जानिए स्टेडियम पहुंचने के तय रूट और पार्किंग व्यवस्था

रायपुर।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज 23 जनवरी को रायपुर के वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। फरवरी में होने वाले आईसीसी मेंस टी-20 वर्ल्ड कप से पहले इस सीरीज को अहम माना जा रहा है। पहले मैच में टीम इंडिया के 238 रनों के दमदार प्रदर्शन के बाद रायपुर में भी चौकों-छक्कों की बारिश के पूरे आसार हैं।

मैच को लेकर दर्शकों की भारी भीड़ को देखते हुए रायपुर ट्रैफिक पुलिस ने खिलाड़ियों और दर्शकों की सुविधा के लिए यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था पहले से निर्धारित कर दी है।


रायपुर शहर से स्टेडियम जाने का रूट

तेलीबांधा थाना तिराहा → NH-53 → सेरीखेड़ी ओवरब्रिज → नया रायपुर मार्ग → चीचा स्टेडियम तिराहा → साईं अस्पताल रोड
पार्किंग: साईं अस्पताल पार्किंग एवं सेंध तालाब पार्किंग
(यहां से पैदल स्टेडियम प्रवेश)


बिलासपुर की ओर से आने वाले दर्शक

बिलासपुर–रायपुर मार्ग → धनेली नाला → रिंग रोड-03 → विधानसभा चौक → राजू ढाबा जंक्शन → NH-53 → मंदिर हसौद → नवागांव → स्टेडियम टर्निंग
पार्किंग: परसदा पार्किंग एवं कोसा पार्किंग


बलौदाबाजार–खरोरा मार्ग

विधानसभा ओवरब्रिज → रिंग रोड-03 → विधानसभा चौक → राजू ढाबा जंक्शन → NH-53 → मंदिर हसौद → नवागांव → स्टेडियम टर्निंग
पार्किंग: परसदा एवं कोसा पार्किंग


धमतरी–जगदलपुर की ओर से

अभनपुर → केंद्री → उपरवारा → मंत्रालय (डीडीयू) चौक → कोटराभाठा → सेंध तालाब
पार्किंग: साईं अस्पताल एवं सेंध तालाब पार्किंग


दुर्ग–भिलाई की ओर से

टाटीबंध → रिंग रोड-01 → पचपेढ़ीनाका → तेलीबांधा थाना तिराहा → NH-53 → सेरीखेड़ी ओवरब्रिज → नया रायपुर → स्टेडियम तिराहा
पार्किंग: साईं अस्पताल एवं सेंध तालाब पार्किंग


महासमुंद–सरायपाली मार्ग

आरंग → सीधे स्टेडियम टर्निंग
पार्किंग: परसदा एवं कोसा पार्किंग


पासधारी वाहनों के लिए विशेष व्यवस्था

जिन वाहनों को A से G पार्किंग पास जारी किए गए हैं, वे सेरीखेड़ी ओवरब्रिज → नया रायपुर → डॉ. खूबचंद बघेल चौक → कयाबांधा → कोटराभाठा → ग्राम सेंध होते हुए सीधे संबंधित पार्किंग में वाहन खड़ा कर सकेंगे।


खाने-पीने की वस्तुओं के तय रेट, ओवररेटिंग पर सख्ती

स्टेडियम के भीतर मिलने वाले सभी खाद्य पदार्थों के दाम पहले से तय कर दिए गए हैं। ओवररेटिंग की शिकायत पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
फूड स्टॉल कर्मचारियों की टी-शर्ट पर रेट अंकित होंगे और मेन्यू बोर्ड भी लगाए जाएंगे।

निर्धारित रेट:

  • समोसा (100 ग्राम) – ₹50
  • सैंडविच – ₹60
  • बर्गर – ₹80
  • पिज़्ज़ा – ₹250
  • पॉपकॉर्न (कोन) – ₹60
  • पॉपकॉर्न (टब) – ₹100
  • वेज मोमो – ₹150
  • चिकन मोमो – ₹200
  • फ्राई मोमो (वेज) – ₹200
  • चिकन फ्राई मोमो – ₹250
  • पानी (250 ml) – ₹10
  • वेफर्स व आइसक्रीम – MRP पर

मैच टाइमिंग और एंट्री नियम

CSCS के अनुसार मुकाबला शाम 7 बजे शुरू होगा।
दर्शकों के लिए गेट दोपहर 4 बजे खोल दिए जाएंगे।
👉 पहली पारी समाप्त होने के बाद स्टेडियम में प्रवेश पूरी तरह बंद रहेगा।


स्टेडियम में ये वस्तुएं पूरी तरह प्रतिबंधित

बोतल, टिन, कैन, लाइटर, सिगरेट, म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट, छतरी, कैमरा, पावर बैंक, सेल्फी स्टिक, बैकपैक, हेलमेट, सिक्के, पटाखे, धारदार वस्तुएं, हथियार, ज्वलनशील पदार्थ और बाहर का भोजन/मादक पेय ले जाना प्रतिबंधित रहेगा।


About Author

Editor Jamhoora

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *