Chhattisgarh

कल मुख्यमंत्री निवास में जनदर्शन, सीएम विष्णुदेव साय करेंगे आमजनों की समस्याओं का निराकरण

कल मुख्यमंत्री निवास में जनदर्शन, सीएम विष्णुदेव साय करेंगे आमजनों की समस्याओं का निराकरण

रायपुर।
मुख्यमंत्री निवास कार्यालय रायपुर में 8 जनवरी को दोपहर 12 बजे से जनदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे नागरिकों से सीधे संवाद करेंगे और उनकी समस्याएं सुनेंगे।

मुख्यमंत्री साय ने जनदर्शन को शासन और जनता के बीच सीधा संवाद का प्रभावी माध्यम बताते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि कार्यक्रम के दौरान प्राप्त सभी आवेदनों पर संवेदनशीलता, प्राथमिकता और समयबद्धता के साथ कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि जनदर्शन का उद्देश्य आम नागरिकों को त्वरित और व्यावहारिक समाधान उपलब्ध कराना है।


About Author

Editor Jamhoora

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *