Chhattisgarh

79वें स्वतंत्रता दिवस पर भाजपा का मोर तिरंगा मोर अभिमान : 60 लाख घरों में फहराए जाएंगे तिरंगे, 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका दिवस

79वें स्वतंत्रता दिवस पर भाजपा का मोर तिरंगा मोर अभिमान : 60 लाख घरों में फहराए जाएंगे तिरंगे, 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका दिवस

रायपुर, 05 अगस्त 2025 – स्वतंत्रता दिवस को यादगार बनाने के लिए छत्तीसगढ़ भाजपा ने इस बार एक बड़ा अभियान शुरू करने का ऐलान किया है। ‘मोर तिरंगा, मोर अभिमान’ नाम से चलने वाले इस अभियान के तहत पार्टी का लक्ष्य है कि प्रदेश के 60 लाख घरों में तिरंगा लहराया जाए।

यह निर्णय रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आयोजित बैठक में लिया गया। बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय और प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव समेत कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।

अभियान जुड़ा ऑपरेशन सिंदूर की सफलता से

अभियान संयोजक नीलू शर्मा ने जानकारी दी कि यह पहल ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को समर्पित होगी। उन्होंने बताया कि बच्चों के हाथों तिरंगा फहराने की विशेष योजना है, ताकि देशभक्ति की भावना बचपन से ही विकसित हो सके।

पिछले साल 24 लाख घरों में फहराया था तिरंगा

पार्टी के अनुसार, पिछले वर्ष लगभग 24 लाख घरों में तिरंगा फहराया गया था। लेकिन इस बार भाजपा के 60 लाख से अधिक सदस्य हैं, इसलिए लक्ष्य बड़ा रखा गया है। हर सदस्य को कम से कम एक घर में तिरंगा पहुंचाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

14 अगस्त को मनाया जाएगा विभाजन विभीषिका दिवस

इस अभियान के साथ भाजपा 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका दिवस भी मनाएगी। अभियान की शुरुआत आज से हो चुकी है और 15 अगस्त तक इसे बड़े पैमाने पर चलाया जाएगा।

About Author

Editor Jamhoora

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *